रेत माफिया ने चंबल में बनाया मिट्टी का पुल, प्रशासन ने किया ध्वस्त, कलेक्टर के निर्देश पर चला बुलडोजर
रेत माफिया ने सबलगढ़ के रायड़ी घाट पर मिट्टी का पुल बना लिया, जिससे दिन रात अवैध रेत परिवहन हो रहा था। इस पुल की शिकायत स्थानीय लोगों ने कलेक्टर लोकेश ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 11:08:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 11:08:46 PM (IST)
सबलगढ़ में रेत माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक।HighLights
- सबलगढ़ में रेत माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक
- 2 मीटर लंबे अवैध पुल को मशीनों ने तोड़ा
- ASDOP और रेंजर की अगुवाई में बड़ी रेड
नईदुनिया न्यूज, मुरैना। रेत माफिया ने सबलगढ़ के रायड़ी घाट पर मिट्टी का पुल बना लिया, जिससे दिन रात अवैध रेत परिवहन हो रहा था। इस पुल की शिकायत स्थानीय लोगों ने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ से की थी। इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए और शुक्रवार की दोपहर सबलगढ़ एएसडीओपी राजकृष्णा और वन विभाग के रेंजर दीपक शर्मा की अगुवाई में संयुक्त टीम रायड़ी घाट पर भेजी गई।
प्रशासन की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्यवाही
प्रशासन की टीम को यहां मिट्टी का लगभग दो मीटर लंबा पुल मिला, इस पुल से राजस्थान की ओर से अवैध रेत उत्खनन कर सबलगढ़ क्षेत्र में लाया जाता था। दो बैंकहो लोडर मशीनों ने चार घंटे चली कार्यवाही में पुल को ध्वस्त किया। इस कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।