मुरैना में चंबल नहर में पलटा गेहूं और चावल से भरा ट्रक, पानी में समा गई बोरियां
मुरैना में चंबल नहर में गेहूं और चावल से भरा एक ट्रक पलटा गया। हादसा देवगढ़ थाना इलाके के शाला चौकी मोड़ पर हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक पीडीएस दुकानो ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 10:26:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 10:36:07 AM (IST)
चंबल नहर पर बने ब्रिज पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।HighLights
- ट्रक में रखी हुई गेहू-चावल की बोरियां नहर में गिर गईं
- अब बोरियों को बाहर निकालकर दूसरे ट्रक से भेजा जाएगा
- इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को यहां से हटाया जाएगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना में चंबल नहर में गेहूं और चावल से भरा एक ट्रक पलटा गया। हादसा देवगढ़ थाना इलाके के शाला चौकी मोड़ पर हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक पीडीएस दुकानों गेहूं और चावल बोरियां सप्लाई करने के लिए जा रहा था। अन्न की कई बोरियां नहर के पानी में समा गईं। जानकारी के मुताबिक यह मोड़ बहुत खतरनाक हैं और इसके पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।
कुछ दिन पहले ही एक मिनी ट्रक इसी जगह पर पलट गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची। अब गेहूं और चावल की बोरियों को नहर और ट्रक से निकालकर किसी दूसरे वाहन से सप्लाई करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद यहां से ट्रक को हटाया जाएगा। हादसे में ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
इधर.. हादसे में युवक की मौत पर बाइक चालक पर केस दर्ज
मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के शाला चौकी के पास गत 20 दिसंबर को दिहौली धौलपुर राजस्थान निवासी छोटू निषाद उम्र 26 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यहां टक्कर से उसकी बाइक नहर में जा गिरी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि छोटू निषाद की बाइक को दूसरी बाइक क्रमांक आरजे 11 एसव्ही 3572 के चालक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद गुरूवार को आरोपित बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।