• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

लड़की ने नहीं दिया मोबाइल नंबर तो घर पर पथराव, पिता का फरसे से फोड़ा सिर

Morena News: पुलिस को एक बिना नंबर की बाइक मिली, उस बाइक के बारे में पूछा ने देवी ने बता दिया कि यह पास में रहने वाले उसी आरोपी की है, जो उसकी बेटी को...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 09:31:41 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 09:40:15 AM (IST)
लड़की ने नहीं दिया मोबाइल नंबर तो घर पर पथराव, पिता का फरसे से फोड़ा सिर
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. मुरैना के जौरा में बदमाशों की दबंगाई
  2. मोबाइल नंबर न देने पर छात्रा से मारपीट और फोन तोड़ा
  3. दबंगों ने घर पर किया पथराव, बेटी ने बनाया वीडियो

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। बेटी से छेड़छाड़ करने वालों की शिकायत करने पर दबंगों ने लड़की के घर पर पथराव कर दिया, पिता पर फरसे से हमला करके सिर फाड़ दिया। मामला जौरा के वार्ड एक का है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पीड़िता के पिता गंभीर रूप से घायल

जौरा के वार्ड नंबर देवी पुरी ने बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। घर में वह और 12वीं में पढ़ने वाली बेटी है। बेटी कोचिंग जाती है, तो पास ही रहने वाला एक लड़का उसे परेशान करता है, बात करने के लिए धमकाता है, मोबाइल का नंबर मांगता है। मोबाइल का नंबर नहीं दिया तो उसकी लड़की को चांटा मार दिया और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसकी शिकायत वह थाने में कर आया। इसके बाद पुलिस एक वारंट की तामील करने मोहल्ले में आई।


पुलिस को घर पर आरोपी नहीं बाइक मिली

पुलिस को एक बिना नंबर की बाइक मिली, उस बाइक के बारे में पूछा ने देवी ने बता दिया कि यह पास में रहने वाले उसी आरोपी की है, जो उसकी बेटी को परेशान करता है। पुलिस को आरोपी नहीं मिला, लेकिन उसकी बाइक ले गई। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी रजनीश गुर्जर, पप्पू गुर्जर,, करुआ गुर्जर, संतोष गुर्जर और संदीप गुर्जर ने घर पर पथराव किया। देवी की बेटी ने पथराव करते आरोपियों का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने देवी की मारपीट कर दी और इसी दौरान उसके सिर में फरसा मार दिया।