नरसिंहपुर की सिहोरा चौकी में मजदूरों से भरा वाहन पलटा, एक की मौत, सात घायल
इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गाडरवारा थाना क्षेत्र के ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 15 May 2026 01:26:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 01:45:26 PM (IST)
अस्पताल में उपचार कराते घायल। सौजन्य सोशल मीडियाHighLights
- कोठिया के पास चालक का नियंत्रण खो गया
- तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे पलट गया
- सड़क किनारे करीब तीन पलटियां खाईं
नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। सिहोरा चौकी अंतर्गत ग्राम कोठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मजदूरों से भरा एक कैम्पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है।
सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे मजदूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुलरी निवासी ये सभी मजदूर कोठिया में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कोठिया के पास चालक का नियंत्रण खो गया और तेज रफ्तार कैम्पर वाहन सड़क के किनारे जाकर पलट गया।
चीख-पुकार मचीी, अफरा-तफरी का माहौल
दुर्घटना में घायल हुए मजदूर अंश जाटव ने बताया कि वाहन इतनी रफ्तार में था कि उसने सड़क किनारे करीब तीन पलटियां खाईं, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
![naidunia_image]()
उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल लाया
आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान 18 वर्षीय दीपेश पिता मिहीलाल जाटव की मौत हो गई।
![naidunia_image]()
पुलिस ने मामले की जांच कर रही है
इस हादसे में घायल हुए अन्य मजदूरों में राहुल पिता बाबूलाल कहार (30 वर्ष), परमलाल पिता मुन्नालाल पटेल (33 वर्ष), रत्नेश पिता गुरजीत ठाकुर (23 वर्ष), शंकरलाल पिता दिल्ली प्रसाद जाटव (39 वर्ष), राजू पिता कंछेदीलाल महोबिया (40 वर्ष), युवराज पिता छोटेलाल जाटव (28 वर्ष) एवं अंश जाटव (20 वर्ष) शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।