• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच में विदाई समारोह से ठीक 1 घंटे पहले लोकायुक्त का छापा, ₹1 लाख की रिश्वत लेते जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को लोकायुक्त टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

By jaswant purohitEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 10:00:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 10:00:15 PM (IST)
  • Join करें
नीमच में विदाई समारोह से ठीक 1 घंटे पहले लोकायुक्त का छापा, ₹1 लाख की रिश्वत लेते जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार
छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए

HighLights

  1. छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए
  2. राकेश राठौर के विदाई समारोह से ठीक एक घंटे पहले कलेक्टर कार्यालय परिसर में हुई
  3. लंबित वेतन भुगतान कराने के नाम पर अधीक्षिका से 1.25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। आदिम जाति कल्याण विभाग नीमच के जिला संयोजक राकेश राठौर और छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को लोकायुक्त टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर की संयुक्त बिल्डिंग में यह कार्रवाई जिला संयोजक राकेश राठौर के विदाई समारोह से ठीक एक घंटे पहले हुई। दरअसल, राकेश राठौर का तबादला सहायक परियोजना प्रशासक के रूप में झाबुआ हो गया है। गुरुवार को वे कार्यालय से रिलीव होने वाले थे। लेकिन डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल और टीआइ हिना डावर के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

एक लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी

डीएसपी पटेल ने बताया कि 115, संत हिरदाराम नगर, हामूखेड़ी देवास रोड, उज्जैन निवासी कुर्दुला एक्का नीमच जिले के जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर में अधीक्षिका हैं। अनियमितताओं के चलते उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच में सहयोग करने और लंबित वेतन भुगतान कराने के नाम पर जिला संयोजक राठौर व छात्रावास अधीक्षक चौहान ने कुर्दुला एक्का से एक लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 25 हजार रुपये वे पहले ही ले चुके थे। गुरुवार को एक लाख रुपये की बकाया राशि लेने के दौरान यह कार्रवाई की गई।


राशि छात्रावास अधीक्षक की जेब से जब्त की गई

रिश्वत की राशि छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान की जेब से जब्त की गई है। लोकायुक्त ने जिला संयोजक राठौर व छात्रावास अधीक्षक चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बता दें कि राकेश राठौर यहां 10 साल से अधिक समय तक पदस्थ रहे।

यह भी पढ़ें- एमपी में राज्य पुलिस सेवा से IPS पदोन्नति का रास्ता साफ, 8 अधिकारियों के नाम तय, दो अफसरों पर नहीं हुआ विचार