
नईदुनिया न्यूज, पन्ना/ अमानगंज। अमानगंज पुलिस ने विवाह कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी गई पूरी राशि 2 लाख बरामद की है।
मामले में 26 जून को फरियादी केतार राजपूत पिता दयाराम राजपूत, 35 वर्ष, निवासी ग्राम मुकेहा द्वारा थाना अमानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों द्वारा विवाह कराने का झांसा देकर उससे नकद 2,00,000 लेकर धोखाधड़ी की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
थाना प्रभारी अमानगंज रवि सिंह जादौन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। जिसपर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में विवेचना के दौरान एक आरोपी (दुल्हन) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मामले के फरार मुख्य आरोपी, जिसने अपनी पहचान छिपाकर फर्जी नाम का उपयोग कर फरियादी की शादी तय कराई थी, धीरज पिता कटोरी कुर्मी निवासी कनेरा गॉड को 09 जुलाई को थाना जैसीनगर, जिला सागर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की गई 2,00,000 नकद राशि बरामद कर जप्त की गई। मामले में संलिप्त एक अन्य सह-आरोपिया, जो पीड़ित को विश्वास में लेने के उद्देश्य से दुल्हन की मां का किरदार निभाती थी, को 10 जुलाई को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की सतर्क एवं प्रभावी विवेचना से विवाह के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज उनि रवि सिंह जादौन, चौकी प्रभारी महेबा उप निरीक्षक रजनी समाधिया, आशुतोष तिवारी तथा साइबर सेल से टीम पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें- जांच के दौरान रोका, युवक ने कहे अपशब्द, जबलपुर की लार्डगंज पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, काटा 5500 का चालान