रायसेन: अपनी ही पार्टी की नपा अध्यक्ष के खिलाफ ढोल लेकर पहुंचे BJP नेता; टूटी सड़कों, बंद स्ट्रीट लाइटों और चोक नालियों पर उठाए सवाल
रायसेन नगरपालिका की अध्यक्ष खुद भाजपा की नेत्री सविता जमना सेन हैं। भाजपा नेता के साथ पहुंचे लोगों ने नपा कार्यालय के सामने ढोलकर बजाकर अपने टैक्सों क...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:40:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:40:52 PM (IST)
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में ढोल लेकर पहुंचे लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। नईदुनिया।HighLights
- नागरिकों ने नपा कार्यालय के सामने ढोल बजाकर टैक्स का हिसाब मांगा
- भाजपा नेता विकास शर्मा के साथ नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की
- टैक्स वसूली के तरीके पर सवाल उठाए, नगर के विकास में कमियां गिनाईं
नवदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। नगर पालिका बकाया टैक्स वसूली के लिए बकायादारों के घरों के सामने ढोल बजाकर शर्मींदा करने का अभियान चला रही है। सोमवार को एक भाजपा नेता की अगुआई में लोगों ने पालिका को ही आईना दिखा दिया। लोगों ने नपा कार्यालय के सामने ढोलकर बजाकर अपने टैक्सों का हिसाब मांगा।
कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में ढोल लेकर पहुंचे लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान उनका कहना था कि नगरपालिका शहर में विकास का एक ईंट तक नहीं लगा पाई है।
नपा कर रही ढोल बजाकर वसूली
दूसरी तरफ टैक्स वसूली के नाम पर जनता और व्यापारियों का अपमान कर उनके घर-दुकानों के सामने ढोल बजवा रही है। यह तानाशाही है उसी का जवाब देने के लिए उन लोगों को नगरपालिका के सामने ढोल बजाना पड़ा है। यह ढोल इस बात का प्रतीक है कि जनता अब टैक्स के नाम पर अपमान नहीं, बल्कि विकास मांग रही है।
![naidunia_image]()
भाजपा से जुड़ीं हैं नपा अध्यक्ष
नेता विकास शर्मा ने कहा कि नालियां भरी हैं, सड़कें टूटी हैं, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन नगरपालिका सिर्फ वसूली में व्यस्त है। विकास के नाम पर तमाशा बंद होना चाहिए। रायसेन नगरपालिका की अध्यक्ष खुद भाजपा की सविता जमना सेन हैं।