• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

नेपाल में आई बाढ़ के बाद रायसेन के दो युवक लापता, परिजनों का 26 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क

नेपाल में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद रायसेन जिले के दो युवक लापता हैं। ये दोनों मंडीदीप स्थित हाइड्रोपावर कंपनी के चार अन्य लोगों के साथ अपर त्रिशूली-एक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 09:35:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 09:35:39 AM (IST)
नेपाल में आई बाढ़ के बाद रायसेन के दो युवक लापता, परिजनों का 26 अगस्त के बाद नहीं हुआ कोई संपर्क
नेपाल में आई बाढ़ के बाद रायसेन के दो युवक लापता

HighLights

  1. नेपाल की जलविद्युत परियोजना साइट से रायसेन के दो युवक लापता
  2. रसुवा जिले में त्रिशूली जलविद्युत परियोजना में काम करने गए थे छह लोग
  3. 26 अगस्त के जलप्रलय के बाद कंपनी से दो का संपर्क टूटा, स्वजन परेशान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। नेपाल में आई प्रलयकारी बाढ़ के बाद रायसेन जिले के दो युवक लापता हैं। ये दोनों मंडीदीप स्थित हाइड्रोपावर कंपनी के चार अन्य लोगों के साथ अपर त्रिशूली-एक जलविद्युत परियोजना पर काम करने गए थे। 26 अगस्त की सुबह आई भीषण बाढ़ के बाद इनका कहीं पता नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंडीदीप निवासी हिमांशु शाक्य और सुल्तानपुर तहसील के मंजूसकलां गांव के विशेष राजपूत मंडीदीप स्थित एंड्रीट्ज हाइड्रो कंपनी में काम करते थे।

26 अगस्त के बाद परिजनों की नहीं हो पाई बात

इसी कंपनी के चार अन्य कर्मियों के साथ दोनों लोग नेपाल के रसुवा जिले में त्रिशूली नदी पर स्थित 216 मेगावाट की रन-आफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना में काम करने गए थे। विशेष राजपूत के भाई विक्की राजपूत ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह 8.30 बजे उसकी नानी से अंतिम बार बात हुई थी। उसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उसके साथ गए कंपनी के चार लोगों से संपर्क हो गया है।


वे लोग भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दो लोगों के नेपाल में लापता होने की सूचना मिली है। जिस कंपनी के माध्यम से यह लोग गए थे उनके अधिकारियों से और विवरण लिया जा रहा है। एसडीएम उनके परिवार के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, अब तक 584 लोगों की मौत, 2482 लापता, 320 भारतीयों की तलाश जारी

परियोजना क्षेत्र में ही सबसे बड़ी तबाही

26 अगस्त को तिब्बत की ओर से आई भोटेकोशी नदी की अचानक बाढ़ ने रसुवा-त्रिशूली घाटी में भारी तबाही मचाई। बाढ़ ने सड़क, पुल, बस्तियों और जलविद्युत परियोजना को भारी नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अपर त्रिशूली-1 परियोजना निर्माण स्थल, पहुंच मार्ग और सुरंग क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सुरंग में करीब चार से पांच फीट तक गाद भर गया है।