बिना ड्राइवर दौड़ा डंपर... दो छात्राओं को कुचला, एक की मौत, दूसरी गंभीर, MP के राजगढ़ की घटना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही कि उस दौरान अन्य कोई राहगीर या वाहन, मवेशी उसकी चपेट में नहीं आए, नहीं तो उनको भी चपेट में ले लेता व जान-माल क ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 05:28:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 05:35:30 PM (IST)
राजगढ़ में हुआ सड़क हादसा।HighLights
- बेकाबू हो चुके डंपर ने अपनी चपेट में कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं को ले लिया।
- इसमें एक की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
- छात्राओं को टक्कर मारने के बाद डंपर पुल के समीप सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
राजगढ़। जिला मुख्यालय पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब एक डंपर बिना ड्रायवर के ही सडक पर तेज गति से दौड़ने लगे। डंपर ने अपनी चपेट में कॉलेज से लौट रही दो छात्राओं को ले लिया। इसमें एक की मौके पर ही माैत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्राओं को टक्कर मारने के बाद बेकाबू टक्कर पुल के समीप सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में दरगाह गेट के समीप एक डंपर ढलान पर बिना ड्रायवर के खड़ा हुआ था। जिस जगह डंपर खड़ा था उसके ठीक आगे नीचे की और ढलान थी।
ऐसे में अचानक से ढंपर ढलान पर आगे बढ़ गया और धीरे-धीरे उसने तेज गति पकड़ ली। जिस स्थान पर डंपर खड़ा था उसके आगे दो छात्राएं कॉलेज से अपने छात्रावास के लिए जा रही थी। आगे छात्राएं चल रही थी, तब ही ढलान पर डंपर रढ़क गया और गति पकड़ ली।ढंपर ने दोनों छात्राओं को पीछे की और से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के कारण नंदनी भील 20 वर्ष निवासी भादाहेड़ी, थाना खिलचीपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमन वर्मा, निवासी पीपल्या रसोडा थाना बोड़ा गंभीर रूप् से घायल हो गई।
उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के मुताबिक सुमन के सिर, जबड़े व हाथ-पैरो में गंभीर चोटें आई हैं। इसी दौरान डंपर में रास्ते में मौजूद निजी अस्पताल के सामने खड़ी एक बाइक को भी अपनी चपेट में लिया है।
300 मीटर रढ़का, खाई में गिरा
ढलान होने के कारण डंपर करीब 250 से 300 मीटर तक ऱडक गया। इसके बाद आगे जाकर पुलिया के पास खाई में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही कि उस दौरान अन्य कोई राहगीर या वाहन, मवेशी उसकी चपेट में नहीं आए, नहीं तो उनको भी चपेट में ले लेता व जान-माल का नुकसान हो सकता था।घटना के बाद से ही नगर में आक्रोश देखने को मिला।
चालक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने आरोपित चालक को पकड़ लिया है। लापरवाही पूर्वक ढलान पर बिना सुरक्षित रूप से वाहन खड़ा करने के कारण छात्रा की जान चली गई। ऐसे में शुरुआत में चालक की लापरवाही मानते हुए पुलिस ने उसे पकड़कर कोतवाली में बैठाया है।उधर मृतिका का पीएम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।