बीमार दामाद की जान बचाने ससुर खुलवा रहा था जाम, नशेड़ी चालक ने सिर में मारी रॉड... हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
भगवान सिंह की कार खिलचीपुर बस स्टैंड के पास जाम में फंस गई थी, जाम खुलवाने के दौरान नशेड़ी पिकअप ड्राइवर ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया, गंभीर चोट ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 12:27:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 12:27:58 AM (IST)
राड से हमले में घायल भगवानसिंह की मौत।(फाइल फोटो)HighLights
- कहासुनी के दौरान उसने भगवान सिंह के सिर पर रॉड की मारी
- राजगढ़ जिले के खिलचीपुर की घटना, आरोपी हुआ गिरफ्तार
- बीमार दामाद का उपचार कराने झालावाड़ ले जा रहा था ससुर
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। सांस की बीमारी से पीड़ित दामाद का उपचार करवाने राजस्थान के झालावाड़ ले जा रहे सिरंगी निवासी भगवानसिंह (60) की रास्ते में मौत हो गई। दरअसल भगवान सिंह की कार खिलचीपुर बस स्टैंड के पास जाम में फंस गई थी, जाम खुलवाने के दौरान नशेड़ी पिकअप ड्राइवर ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया, गंभीर चोट लगने से उनकी सांसें थम गईं।
नशे में धुत पिकअप चालक ने किया हमला
भगवानसिंह (60) के दामाद मनोहर सिंह (45) को सांस की बीमारी है। सोमवार को वे उन्हें गंभीर हालत में लेकर राजगढ़ पहुंचे, आराम नहीं मिला तो झालावाड़ ले जा रहे थे, दोपहर करीब 12.22 बजे खिलचीपुर बस स्टैंड में जिस पिकअप की वजह से जाम लगा था, उसे हटाने को कहा तो नशे में धुत पिकअप चालक कैलाश तंवर (26), निवासी राजपुर विवाद करने लगा। कहासुनी के दौरान उसने भगवान सिंह के सिर पर राड की मार दी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में 'अजीब डिजाइन के जूतों' ने पहुंचाया जेल, पॉश कॉलोनियों में आतंक मचाने वाले चेन लुटेरे गिरफ्तार
घायल अवस्था में किया 50 किमी का सफर, नहीं बच सकी जान
दामाद को जल्दी अस्पताल पहुंचाने की फिराक में भगवान सिंह ने चोट के बारे में किसी को नहीं बताया और सिर में गमछा बांधकर करीब 50 किमी का सफर किया। अकलेरा में हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से झालावाड़ ले जाने को कहा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें घटना होना सामने आई। पुष्टि के बाद आरोपित कैलाश तंवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।- उमाशंकर मुकाती, थाना प्रभारी