राजगढ़ में गोवंश के साथ शर्मनाक वारदात; अप्राकृतिक कृत्य करते पकड़ाया आरोपी, पुलिस ने बछड़े का मेडिकल कराया
सुठालिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। बछड़े का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 01:33:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 01:33:43 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- टोड़ी गांव में अमानवीय कृत्य का आरोप
- ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया
- बछड़े का कराया गया मेडिकल परीक्षण
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़/ ब्यावरा। सुठालिया थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव में शुक्रवार सुबह एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई जिसने पूरे गांव को झकझोर दिया। एक आरोपी ने हैवानियत की हद पार कर गोवंश के बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
ग्रामीणों ने मौके पर रंगे हाथों पकड़कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
सुठालिया पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 8 बजे की है। टोड़ी गांव निवासी बाबू पिता छोटेलाल अहिरवार पर आरोप है कि उसने पड़ोसी के पालतू गोवंश के बछड़े को अपने आंगन में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
पड़ोसी ने रंगे हाथों पकड़वाया
इसी दौरान पड़ोसी की नजर उस पर पड़ गई। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
इसके बाद डायल 100 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची सुठालिया पुलिस ने आरोपी बाबू अहिरवार को हिरासत में लेकर थाने लाया।
फरियादी पप्पू अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों में आक्रोश
पुलिस ने घटना में शामिल बछड़े का चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक सैंपल भी कराए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान पशुओं के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।