समझौता कराने पति के पास के पास ले गया महिला को, फिर किया 3 बार दुष्कर्म
महिला ने आरोप लगाए की आरोपित ने 31 मार्च व 1 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 10 से 2 बजे के बीच आरोपी ने उसे अपने पास रखा और उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किय ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 11:02:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 11:05:58 PM (IST)
राजगढ़ में महिला से दुष्कर्म।HighLights
- महिला पिछले कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही थी।
- जहां रह रही थी, वहां पति का दोस्त मुकेश दांगी भी रहता था।
- पति ने मुकेश से कहा था वह समझौता कराने साथ लेकर आए।
राजगढ़। एक महिला पिछले कुछ दिनों से पति से अलग रह रही थी! पति से पत्नी का समझौता कराने क़े लिए पति का दोस्त महिला को पति क़े पास ले गया और लौटते समय उसने महिला से तीन बार दुष्कर्म किया! घटना क़े बाद महिला ने आरोपी क़े खिलाफ जीरापुर थाने में प्रकरण दर्ज कराया है!
जानकारी क़े मुताबिक महिला पिछले कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। महिला जहां रह रही थी, वहां उसके पति का दोस्त मुकेश दांगी भी रहता था। महिला के पति ने मुकेश से कहा था कि वह समझौता कराने उसकी पत्नी को साथ लेकर आए।
पति व दोस्त क़े बीच हुई बातचीत क़े आधार पर मुकेश महिला को उसके पति के पास लेकर गया। वहां पति-पत्नी क़े बीच बातचीत हुई! कुछ समय वहां रुकने के बाद मुकेश महिला को वापस छोड़ने के बहाने अपने साथ ले आया। महिला ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि लौटते समय आरोपित मुकेश उसे जंगल की ओर ले गया।
महिला ने आरोप लगाए की आरोपित ने 31 मार्च व 1 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 10 से 2 बजे के बीच आरोपी ने उसे अपने पास रखा और उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी लगातार धमकाता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।
इस डर के कारण महिला ने तत्काल शिकायत नहीं की , लेकिन एक दिन बाद हिम्मत जुटाकर जीरापुर थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया शिकायत के आधार पर आरोपी मुकेश दांगी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।