• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

हैवानियत की सारी हदें पार: हाथ में खाना न देने पर पति ने पत्नी को जंजीरों से बांधा, फिर गुप्तांगों पर दागा गर्म सरिया

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक पति की अपनी पत्नी संग ही हैवानियत देखने को मिली है। उसने हाथ में खाना नहीं देने पर पत्नि के गले में लोहे की जंजीर डालते ह...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 09:37:06 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 09:41:24 AM (IST)
  • Join करें
हैवानियत की सारी हदें पार: हाथ में खाना न देने पर पति ने पत्नी को जंजीरों से बांधा, फिर गुप्तांगों पर दागा गर्म सरिया
खाना ना देने पर पति ने पत्नी के गुप्तांगों पर दागा गर्म सरिया (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. खाना देने के विवाद में पति ने पार की हैवानियत की हदें पार
  2. जंजीर से ताला लगाकर बांधा, फिर गुप्तांगों पर दागा गर्म सरिया
  3. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर कर गिरफ्तार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। हाथ में खाना नहीं देने पर एक पति ने अपनी ही पत्नि के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने पत्नि के गले में लोहे की जंजीर डालते हुए ताला लगाकर पिलर से बांध दिया व सरिया गर्म करके उनके गुप्तांगों पर दाग दिया। जैसे-तैसे महिला जंजीर काटकर खिलचीपुर थाने पहुंची व पुलिस को आपबीती बताई। घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने थाने में जाकर की शिकायत

खिलचीपुर थाने में छीपीपुरा निवासी मांगीबाई पति सरदारसिंह तंवर ने थाने पहुंचकर जो शिकायत की उसमें कहा कि मैं मजदूरी व घर का काम करती हूं। 10 जून को दोपहर करीब 12 बजे खाना देने की बात को लेकर मेरा पति गालियां देने लगा। पति को हाथ में खाना नहीं देने पर वह भड़क गया। मेरे साथ डंडे से मारपीट की। इसके बाद 11 जून को मैं खिलचीपुर थाने में रिपोर्ट करने आ रही थी, तब ही पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास खिलचीपुर में मेरे पति ने मुझे पकड़ लिया व वहां भी मेरे साथ मारपीट की।


उसी दौरान गादियालुहार निवासी बालू तंवर ने आकर मुझे बचाया था।इसके बाद पति मुझे पकड़कर घर ले गया। उसके बाद पति ने मुझे लोहे की चेन से घर में बांध दिया। बांधकर बोला की देखता हूं कि अब तू रिपोर्ट करने थाने कैसे जाएगी। सुबह से शाम तक पिलर से रखा बांधकर, शाम को तोड़कर भागी आरोपित पति द्वारा महिला को सुबह से लेकर शाम तक बांधकर रखा गया।

लोहे की चेन तोड़कर घर से भागी महिला

महिला ने बताया कि घर में वह पति-पत्नि ही रहते हैं। उसने घर के अंदर पिलर से बांध दिया व ऊपर से ताला लगा दिया था, ताकि जंजीर न निकाल सकूं। दिनभर उसी अवस्था में बंधी रही, लेकिन शाम को जैसे-तैसे जंजीर तोड़ने में सफल हो गई। लोहे की चेन तोड़कर घर से जान बचाकर भागी। डर के कारण छुपते-छुपाते रिपोर्ट करने यहां पर पहुंची हूं।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ एफआईआर कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि डराने के इरादे से ऐसा किया था। लोहा गर्म कर जगह-जगह जलाया आरोपित पति ने केवल बांधा ही नहीं बल्कि गैस पर एक लोहे के सरिए को गर्म करते हुए उसे जगह-जगह जला भी दिया। महिला ने जो एफआइआर कराई है उसमें कहा है कि बांधने के बाद पति ने लोहे का सरिया गैस पर गरत करके गुप्तांगों व जांघ पर जला दिया। जान से मारने की धमकी दी। महिला घटना के बाद से बुरी तरह से डरी सहमी हुई थी।

यह भी पढ़ें- अंधेरे का फायदा उठाकर कमरे में खींचा, मुंह में ठूंसा रूमाल, भाई का जन्मदिन मनाने आई मासूम से ताऊ ने की दरिंदगी

इनका कहना है

घर में पति-पत्नि दोनों ही रहते हैं, एक छोटा बच्चा था जो 3-4 साल पहले शांत हो गया। पति शराब पीता है। 10 जून को पत्नि ने हाथ में खाना नहीं दिया, इसलिए मारपीट की थी। वह 11 जून को मारपीट की शिकायत करने थाने आ रही थी, लेकिन पति लौटा ले गया व घर ले जाकर पिलर से चेन से बांध दिया, ताला लगा दिया। महिला ने बताया कि वह शाम को 7 बजे के आसपास चैन तोड़कर भागी। इसके बाद 12 जून को थाने आई थी, हमने एफआइआर कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बताया कि डराने के लिए ऐसा किया था। कमलसिंह गहलोद, टीआई खिलचीपुर।