
राजगढ़। भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर नरसिंहगढ़ के समीप एक बस बेकाबू होकर पलट गई।बस में करीब 26 यात्री घायल हुए हैं।हादसे के बाद घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया।जहां उपचार किया जा रहा है।हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं है।
जानकारी के मुताबिक गुरुकृपा बस एम 13- जेडएच-8492 रात के समय भोपाल से चलकर गुना के लिए जा रही थी। बस तेज स्पीड में थी और करीब 50 यात्री सवार थे।
स्पीड अधिक होने के कारण बेकाबू होकर बस नरसिंहग़ढ के समीप सड़क से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस पलटने के साथ ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की जानकारी लगने के साथ ही राहगीर मौके पर रूक गए व घायलों को बाहर निकाला गया। इधर प्रशानिक टीम तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, थाना प्रभारी गूंजा सोलंकी थाना कुरावर सहित मौके डायल 112 एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया।
जबकि कुछ यात्री पहले ही बाहर आ गए थे।सभी घायल करीब 26 लोगों को सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ में भर्ती कराया गया।हालांकि कई लोगों को चोटें नहीं होने के कारण वह घटना स्थल से सीधे निकल गए। पुलिस द्वारा हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।