'तुझे मारकर तेरी पत्नी को साथ रखूंगा', ससुराल से लौट रहे युवक को बदमाशों ने किया किडनैप, पेड़ से बांधकर पीटा
राजगढ़ जिले में पत्नी को लेने गया युवक रास्ते से अगवा कर जंगल ले जाया गया। बदमाशों ने पेड़ से बांधकर मारपीट की और पत्नी छीनने की धमकी दी।
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 01:43:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 01:50:49 PM (IST)
कार में सवार चार बदमाशों ने युवक का किडनैपिंग किया। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- बाइक सवार युवक का पीछा कर किया अपहरण जंगल।
- पेड़ से बांधकर बदमाशों ने बेरहमी से की मारपीट।
- पत्नी को लेकर दी जान से मारने की धमकी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। कार में सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक का पीछा किया। रास्ता रोकर युवक के मुंह पर काला कपड़ा डाला। उसे उठाकर जंगल में ले गए। वहां पेड़ से बांधकर मारपीट की।
बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि तुझे मारकर तेरी पत्नी को अपने साथ रखूंगा। फिर पीड़ित युवक का ही मोबाइल निकाकल बुआ के बेटे से फोन पर बात कराई। फिर छोड़कर भाग गए।
घटना की जानकारी लगने के बाद पीड़ित के बुआ का बेटा मौके पर पहुंचा। युवक को छुड़ाया। शिकायत के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित चार पर एफआइआर की है। यह पूरा मामला खिलचीपुर थाना क्षेत्र का है।
ये है पूरा मामला
- जीरापुर थाना क्षेत्र के रवि वर्मा ने खिलचीपुर थाने में पुलिस को बताया कि उसका विवाह चाटूखेड़ा में हुआ है। पिछले कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी चली गई। उसके बाद शनिवार को वह पत्नी को वापस लेने के लिए बाइक से चाटूखेड़ा गया था, लेकिन सास-ससुर ने पत्नी को नहीं भेजा।
उसके बाद वह दोपहर में घर के लिए लौट रहा था। इस दौरान शेरपुरा व हिनौतिया गांव के बीच में एक बोलेरो वाहन ने उसका पीछा किया। दोपहर करीब 12.30 बजे नकाबपोश बदमाशों ने सड़क पर कार अड़ा दी। उसे रोक लिया। उन्होंने उसके सिर पर काला कपड़ा डाला।
उसे जबरदस्ती सड़क से करीब 300 मीटर दूर जंगल में ले गए।पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की। उसने बताया कि वह एक रवि भिलाला को जानता है, लेकिन तीन को नहीं जानता। शिकायत पर पुलिस ने रवि सहित चार पर एफआइआर दर्ज की है। शुरुआतत में पुलिस को संदिग्ध लगा मामला
वारदात के बाद शनिवार को ही परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन शुरूआत में पुलिस को यह मामला खुद के द्वारा रची गई कहानी लग रहा था। उसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। जांच में सच सामने आने के बाद रविवार देर रात को पुलिस ने एफआइआर की है।
बुआ के बेटे ने पहुंचकर छोड़ा पीड़ित को
- पीड़ित ने बताया कि रवि भिलाला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पत्नी को लेकर अनर्गल बात की। फिर मेरा मोबाइल निकाला और बुआ के बेटे को फोन करवाया व भाग गए। उसके बाद बुआ का बेटा मौके पर पहुंचा। उसने हाथ खोले व मुझे छेड़ाया। सड़क किनारे पड़ी बाइक व हेलमेट को उठाया।
- शनिवार को ही परिजनों के साथ थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस को शुरूआत में मामला संदिग्ध लग रहा था। रविवार को एफआइआर की। हालांकि पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने उसके पास से नकदी, मोबाइल व सामग्री नहीं छीनी।आखिर क्यों बांधकर मारपीट की है, इसकी जांच कर रहे हैं।
आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
युवक को बांधकर मारपीट करने के मामले में रवि भिलाला व तीन अन्य पर एफआइआर की है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कमल सिंह गहलोत, टीआइ खिलचीपुर।