राजगढ़ में तम्बाकू के बटुए के लिए 'कलयुगी' बेटे का खूनी तांडव: बुजुर्ग पिता को दे रहा था गालियां; बचाने आई मां का डंडे से फोड़ दिया सिर
शहर के एक परिवार में जर्दा के बटुए को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बेटे ने अपने ही माता-पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसक...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 01:16:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 01:26:04 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- जर्दे का बटुआ नहीं मिलने पर शुरू हुआ विवाद
- बेटे ने गुस्से में मां के सिर पर डंडा मार दिया
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि, ब्यावरा। कभी-कभी घरों में विवाद की वजह इतनी छोटी होती है कि सुनकर हैरानी होती है। ब्यावरा के सिलावट मोहल्ले में एक जर्दे ( तम्बाकू ) का बटुआ पूरे परिवार के लिए मुसीबत बन गया।
बटुआ नहीं मिला तो बेटे का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उसने अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मां के सिर में चोट लग गई और मामला थाने तक पहुंच गया।
समझाने पर कर दी मारपीट
पुलिस के अनुसार, सिलावट मोहल्ला निवासी नारायणी बाई केवट ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार रात करीब नौ बजे उनके पति बापूलाल केवट घर पर भोजन कर रहे थे। तभी उनका बेटा सूरज केवट घर पहुंचा और जर्दे का बटुआ गायब होने की बात कहते हुए पिता से पूछताछ करने लगा।
जब बापूलाल ने बटुआ अपने पास होने से इनकार किया तो सूरज का पारा चढ़ गया। उसने पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मां नारायणी बाई ने बेटे को समझाने और गालियां देने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन इससे वह और अधिक नाराज हो गया।
पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव
आरोप है कि गुस्से में सूरज ने पास पड़ा डंडा उठाया और मां के सिर पर वार कर दिया। चोट लगने से नारायणी बाई के सिर से खून निकलने लगा। शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचे और किसी तरह विवाद शांत कराया।
परिजनों का आरोप है कि जाते-जाते सूरज ने मां को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।