मंदिर से गायब हुईं भगवान की मूर्तियां, बिलखते हुए भक्त बोला- मेरे जगन्नाथ चले गए, भगवान को भगा दिया रे
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में खिलचीपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के गर्भगृह से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद् ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 01:02:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 04:54:29 AM (IST)
मंदिर से गायब हुईं भगवान की मूर्तियांHighLights
- खिलचीपुर में मंदिर से गायब हुईं भगवान की मूर्तियां
- बिलखते हुए भक्त बोला- भगवान को भगा दिया रे
- फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। खिलचीपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के गर्भगृह से भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की प्रतिमाएं गायब मिलीं। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु यह दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। एक भक्त फूट-फूटकर रोते हुए बोला- मेरे जगन्नाथ चले गए, भगवान को भगा दिया रे…...।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें देर रात पुजारी विष्णु दास मंदिर में प्रवेश करते नजर आए। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद लाइट और कैमरे बंद किए और प्रतिमाओं को लेकर पीछे के रास्ते से बाहर निकल गए।
असामाजिक तत्वों से परेशान थे पुजारी
जांच में सामने आया कि पुजारी क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों से परेशान थे। मंदिर परिसर के पास कुछ लोग अक्सर गांजा पीते थे और पुजारी पर मंदिर खाली करने का दबाव बना रहे थे। एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पुजारी से अभद्रता और धमकी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- म्यांमार में बंधक बनाकर भारतीयों से कराई जा रही थी ठगी, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गैंग का भंडाफोड़, भोपाल पुलिस का बड़ा एक्शन
साल 2021 में स्थापित हुआ था यह मंदिर
घटना के बाद पुजारी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं हुई। भगवान की सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर वह प्रतिमाओं को अपने साथ ले गए। गौरतलब है कि यह मंदिर वर्ष 2021 में स्थापित हुआ था और धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।