शराब के नशे में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था चालक, ट्रॉली पलटने से 8 ग्रामीण लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक तेज स्पीड से ट्रैक्टर दौड़ा रहा था, जहां भोजपुर थाना क्षेत्र के बारोल जोड़ पर ग्रामीणों स ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 03:15:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 03:15:55 AM (IST)
मेला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- मेला देखने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
- 8 ग्रामीण लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती किए गए
- घायलों को खिलचीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक तेज गति से ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। तब ही भोजपुर थाना क्षेत्र के बारोल जो़ड पर ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गए। इस हादसे में 08 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को भोजपुर थाने के ग्राम बरखेड़ा के 20-25 ग्रमीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजगढ़ में चल रहे उर्स मेले को देखने के लिए आ रहे थे। उक्त वाहन को चालक द्वारा तेज रफ्तार से दौड़ा जा रहा था। तब ही बारोल जोड़ पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार किरण तंवर 7 वर्ष, सीमा तंवर 15, पूजा तंवर 14, कविता 20, कान्हा तंवर 9, देवीसिंह 32, संपत्तबाई 60 व लखन तंवर 18 वर्ष घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एबुलेंस को मौके पर भेजा गया। जहां से सभी घायलों को खिलचीपुर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया है।
यह भी पढ़ें- इंदौर अग्निकांड: 8 साल के तनय का धड़ अब भी लापता, पुलिस ने जब्त किए ब्लास्ट में फटी टंकी के टुकड़े
एक बालिका बुरी तरह जख्मी, रेफर की
इस हादसे में 7 साल की बालिका किरण बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसके एक हाथ में काफी चोट हैं। बुरी तरह से ट्रॉली की चपेट में आने के कारण काफी खून बह गया व हड्डी के साथ नसें तक डैमेज होने की आशंका व्यक्त की है। इसके बाद प्राथमिक इलाज कर उसको भोपाल रेफर किया गया है।