राजगढ़ में 'नकली किन्नरों' की आई शामत, वसूली करते समय ग्रामीणों ने पकड़ा, बीच सड़क चप्पलों से पीटा
राजगढ़ जिले के खंजरपुर गांव में शनिवार को नकली किन्नर बनकर लोगों से वसूली कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पहचान के लिए असली किन्नरों को बु ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 02:17:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 02:27:16 PM (IST)
राजगढ़ जिले के खंजरपुर गांव में ग्रामीणों ने नकली किन्नरों को पकड़ाHighLights
- खंजरपुर में नकली किन्नरों को सिखाया सबक
- ग्रामीणों के साथ असली किन्नरों ने चप्पलों से पीटा
- नकली किन्नर बनकर लोगों से पैसे मांग रहे थे युवक
राजगढ़ में 'नकली किन्नरों' की आई शामत, वसूली करते समय ग्रामीणों ने पकड़ा, बीच सड़क चप्पलों से पीटा
नईदुनिया न्यूज, राजगढ़। जिले के खंजरपुर गांव में शनिवार को नकली किन्नर बनकर लोगों से वसूली कर रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। मामला उस समय सामने आया जब दोनों युवक किन्नर बनकर गांव में घूम-घूमकर लोगों से पैसे मांग रहे थे और कुछ लोगों को परेशान भी कर रहे थे।
संदेह होने पर असली किन्नरों को बुलाया
ग्रामीणों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। शंका के आधार पर ग्रामीणों ने पहले दोनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की पुष्टि के लिए पचोर से असली किन्नरों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे किन्नरों ने पहचान कर स्पष्ट किया कि दोनों युवक नकली हैं और किन्नर समाज से उनका कोई संबंध नहीं है। इसके बाद असली किन्नरों ने भी दोनों युवकों को चप्पलों से पीटते हुए कड़ी फटकार लगाई। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- MP पुलिस में कॉन्स्टेबल के बाद अब इन पदों पर भी होगी ट्रांसजेंडरों की भर्ती, 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
![naidunia_image]()
दोबारा गलती नहीं करने की दिलाई कसम
किन्नरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और उसमें अपना संपर्क नंबर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि यदि इस तरह के नकली किन्नर कहीं भी दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें। पकड़े गए दोनों नकली किन्नर जीरापुर की इंदर कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहते है। अंत में दोनों युवकों से माफी मंगवाई गई और उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में इस प्रकार का कृत्य नहीं करेंगे। किन्नरों ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस तरह की हरकत करते पाए गए तो सीधे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।