रतलाम के 2.15 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, इस योजना के तहत मिली करोड़ों की सब्सिडी
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्य शासन की अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पिछले बिल माह में कंपन ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 08:35:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 09:58:22 PM (IST)
रतलाम के 2.15 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहतHighLights
- इंदौर के 3.15 लाख उपभोक्ताओं को मिली सबसे ज्यादा ₹14 करोड़ की राहत
- प्रतिदिन औसतन 5 यूनिट तक खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ
- कुल मासिक खपत 150 यूनिट से अधिक होने पर स्वतः समाप्त होगी सब्सिडी
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्य शासन की अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। पिछले बिल माह में कंपनी क्षेत्र के पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 147 करोड़ 70 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई। इससे 26.66 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए।
सर्वाधिक लाभ इंदौर जिले के 3.15 लाख उपभोक्ताओं को मिला
योजना के तहत सर्वाधिक लाभ इंदौर जिले के 3.15 लाख उपभोक्ताओं को मिला, जिन्हें 14 करोड़ रुपये से अधिक की राहत दी गई। इसके अलावा धार जिले के 2.62 लाख, खरगोन जिले के 2.49 लाख, उज्जैन जिले के 2.35 लाख तथा रतलाम जिले के 2.15 लाख उपभोक्ताओं को भी बिजली बिलों में सब्सिडी का लाभ मिला। अन्य जिलों में भी 56 हजार से 1.90 लाख तक उपभोक्ताओं को योजना के तहत राहत दी गई।
पहले 100 यूनिट तक का बिजली बिल 100 रुपये निर्धारित
अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत प्रतिदिन औसतन पांच यूनिट तक बिजली खपत करने वाले पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए पहले 100 यूनिट तक का बिजली बिल 100 रुपये निर्धारित है, जबकि पात्रता की सीमा में शेष 50 यूनिट की खपत पर प्रचलित टैरिफ के अनुसार बिल लिया जाता है।
यह भी पढ़ें- एमपी में मानसून... भोपाल समेत 32 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, अगले 24 घंटे ऐसा ही रहेगा मौसम
कंपनी के अनुसार, यदि किसी माह में उपभोक्ता की औसत दैनिक खपत पांच यूनिट से अधिक हो जाती है अथवा कुल खपत 150 यूनिट से ऊपर पहुंचती है, तो संबंधित माह के लिए सब्सिडी की पात्रता समाप्त हो जाती है।