• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में साले के जन्मदिन में गया था परिवार, पीछे से सूने मकान से 8 लाख के जेवर और नगदी पार, तीन बदमाश CCTV में कैद

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित पद्मावती धाम होमगार्ड कालोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश करीब 08 लाख रुपये के आभूषण, 50 हजार रुपये और महत...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 09:29:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 09:29:36 PM (IST)
रतलाम में साले के जन्मदिन में गया था परिवार, पीछे से सूने मकान से 8 लाख के जेवर और नगदी पार, तीन बदमाश CCTV में कैद
सूने मकान से 8 लाख के जेवर और नगदी पार, तीन बदमाश CCTV में कैद

HighLights

  1. रतलाम में बड़ी चोरी: सूने मकान से उड़ाए 8 लाख के जेवर और नगदी
  2. साले के जन्मदिन में गया था परिवार, चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना
  3. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित पद्मावती धाम होमगार्ड कालोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश करीब 08 लाख रुपये के आभूषण, 50 हजार रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई, जब मकान मालिक पत्नी के साथ साले के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे और देर रात होने से वहीं रुक गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साले के जन्मदिन समारोह में गए थे पति-पत्नी

पद्मावती धाम होमगार्ड कालोनी निवासी नीरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे गैस वेल्डिंग का कार्य करते हैं तथा बदनावर में मशीनरी कार्य की वर्कशॉप संचालित करते हैं। शनिवार रात वे पत्नी पिंकी सिंह के साथ साले नेल्सन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने लोटस कालोनी गए थे। देर रात होने से दोनों वहीं रुक गए।


रविवार सुबह घर में काम करने वाली नीलम जब करीब साढ़े सात बजे घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा और गेट खुला मिला। उसने पड़ोस में रहने वाली साधना शर्मा को इसकी जानकारी दी। साधना ने फोन कर नीरज सिंह को सूचना दी। इसके बाद नीरज पत्नी के साथ घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था।

8 तोला सोना, 300 ग्राम चांदी, नकदी और बाइक की आरसी ले उड़े बदमाश

बदमाश अलमारी में रखी तीन सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां, पांच जोड़ी सोने के टॉप्स करीब आठ तोला सोना व चांदी के सिक्के, बच्चे के चांदी के कड़े, कमर का कंदौरा करीब 300 ग्राम चांदी समेत टाइटन कंपनी की घड़ी, बाइक की आरसी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के दस्तावेज तथा करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस, एफएसएल टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- MP में 74 हजार रसोइयों के मानदेय पर बड़ा फैसला... अब e-KYC के बाद ही मिलेगा पैसा, ऑडिट में खुली बड़ी पोल

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। - सत्येंद्र घनघोरिया, सीएसपी