रतलाम में टला बड़ा हादसा, नाले में पलटी एंबुलेंस, दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ भागे युवक और युवती
मध्य प्रदेश के रतलाम में देवरा देवनारायण कॉलोनी और गांधी नगर के बीच स्थित पुलिया पर रविवार रात करीब 9 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 12:02:47 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 12:02:47 AM (IST)
रतलाम में नाले में पलटी एंबुलेंस, टला बड़ा हादसाHighLights
- पुलिया से नाले में उतरी एंबुलेंस, बड़ा हादसा टल गया
- एंबुलेंस में नहीं था कोई मरीज, युवक-युवती वाहन छोड़कर भागे
- पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत देवरा देवनारायण कॉलोनी और गांधी नगर के बीच स्थित पुलिया पर रविवार रात करीब 9 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर नाले में उतर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस क्रमांक आरजे 18 पीए 6317 उक्त मार्ग से गुजर रही थी, तभी पुलिया के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन नाले में जा उतरा। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में उस समय कोई मरीज मौजूद नहीं था। यह मार्ग व्यस्त होने के कारण यहां से लगातार राहगीरों का आवागमन बना रहता है, ऐसे में बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ठुमकों के बीच ट्रिगर दबा, बर्थडे सेलिब्रेशन में युवक ने चलाई गोली, Video Viral
दुर्घटना के बाद वाहन छोड़ भागे युवक और युवती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस का दरवाजा खोलकर एक युवक बाहर निकला, जिसके पीछे एक युवती भी बाहर आई। दोनों बिना किसी को जानकारी दिए वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस एंबुलेंस के मालिक और उसमें सवार लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।