रतलाम में एल्डरमैन लिस्ट में नाम, पिता के नाम में बड़ा गड़बड़झाला, कई जगह सरनेम भी अलग
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी एल्डरमैन की लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, एल्डरमैन के नाम, उनके पिता के नाम और सरनेम आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 12:28:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 12:33:31 PM (IST)
एल्डरमैन की लिस्ट की तस्वीर।HighLights
- वर्दीचंद पाटीदार के पिता का नाम गुलाबचंद जायसवाल लिखा गया
- रवि शर्मा के पिता का नाम बसंतीलाल मोगरा दर्शाया गया है
- कीर्ति जायसवाल के पिता का नाम यशवंत सोनी लिखा गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। राज्य शासन द्वारा नगर परिषदों के लिए जारी एल्डरमैन सूची में रतलाम जिले से चौंकाने वाली विसंगतियां सामने आई हैं। सूची के विश्लेषण में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां एल्डरमैन के नाम, उनके पिता के नाम और सरनेम आपस में मेल नहीं खा रहे हैं।
इस तरह हुई गड़बड़
- पिपलोदा नगर परिषद में नाथूलाल राठौर के पिता का नाम दौलतराम बास दर्ज है।
- वर्दीचंद पाटीदार के पिता का नाम गुलाबचंद जायसवाल लिखा गया है।
- रवि शर्मा के पिता का नाम बसंतीलाल मोगरा दर्शाया गया है।
- आलोट में राजेश परिहार के पिता का नाम श्रीनिवास गुप्ता बताया गया है।
- मोहन वाघेला के पिता का नाम शिवनारायण सोलंकी दर्ज है।
- कीर्ति जायसवाल के पिता का नाम यशवंत सोनी लिखा गया है।
- संदीप राय के पिता का नाम राधेश्याम माहेश्वरी दर्ज है।
- माणक डिंडोर के पिता का नाम बालमुकुंद पाटीदार बताया गया है।
- नाम और सरनेम का मेल नहीं बैठ रहा, जिससे सूची की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
निवास को लेकर भी उठे सवाल
पिपलोदा नगर परिषद में शामिल एक नाम के संबंध में यह भी सामने आया है कि संबंधित व्यक्ति स्थानीय निवासी न होकर दूसरे क्षेत्र (सैलाना) से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिनिधित्व पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। इन गड़बड़ियों को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि त्रुटि किस स्तर पर हुई स्थानीय निकाय, जिला प्रशासन या शासन स्तर पर।