
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। यात्रियों की सुविधा व ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रेल मंडल से बांद्रा टर्मिनस- गोरखपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 24 मई को रात 12:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर रतलाम (10:22/10:32) व नागदा (11:30/11:32) होते हुए सोमवार शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार 09158 गोरखपुर-बोरीवली स्पेशल 25 मई को रात 8:30 बजे गोरखपुर से चलकर नागदा (11:47/11:49) व रतलाम (12:49/12:59) होते हुए बुधवार सुबह 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी।इस ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जत नगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खालिलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन एप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यात्रियों की सुविधा व बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा वर्तमान में स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित गाड़ियों का नियमितीकरण करते हुए इन्हें स्थायी रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 20163/20164 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा 19625/19626 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा।
20163 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर एक्सप्रेस 30 मई से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से शाम 4.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम (2.45/2.50), उज्जैन (5.10/5.15) होते हुए अगले दिन दोपहर 3.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार 20164 जबलपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 29 मई से प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से शाम पांच बजे प्रस्थान कर उज्जैन (2.10/2.12) व रतलाम (3.50/3.55) होते हुए अगले दिन दोपहर 2.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी टू-टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली , वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया व नरसिंहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
19625 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 मई को अजमेर से सुबह 6.35 बजे चलकर रतलाम स्टेशन (5.30/5.40) होते हुए सोमवार तड़के 4.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार 19626 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर एक्सप्रेस 25 मई को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 8.35 बजे चलकर रतलाम स्टेशन (9.05/9.15) होते हुए मंगलवार को सुबह 9.10 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर, एसी थ्री-टियर (इकोनोमी) स्लीपर श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक सात व आठ पर फुट ओवर ब्रिज हेतु प्रस्तावित ब्लाक के कारण रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त, शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट की जाएंगी। 30 मई व छह जून, को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल निरस्त रहेगी। 29 मई व पांच जून को गोरखपुर से चलने वाली वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल निरस्त रहेगी।
एक जून को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा गोरखपुर कैंट और गोरखपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। दो जून को गोरखपुर से चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से रात 9:40 बजे शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 31 मई को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय बलरामपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा बलरामपुर और गोरखपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
दो जून को गोरखपुर से चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय बलरामपुर स्टेशन से सुबह 6:08 बजे शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और बलरामपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 29 मई व सात जून को अहमदाबाद से चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी तथा गोरखपुर कैंट और गोरखपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। 30 मई व आठ जून को गोरखपुर से चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से रात 9:40 बजे शार्ट ओरिजिनेट होगी तथा गोरखपुर और गोरखपुर कैंट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।