मैहर में असिस्टेंट प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत, चलती बस में महिला से की अश्लीलता, पीड़िता ने बनाया वीडियो; FIR दर्ज
मध्य प्रदेश में मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा बस में महिला से छेड़छाड़ का हैरान करन ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 10:02:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 12:04:54 AM (IST)
असिस्टेंट प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत।HighLights
- असिस्टेंट प्रोफेसर की शर्मनाक करतूत
- चलती बस में महिला से की अश्लीलता
- पीड़िता ने बनाया वीडियो, दर्ज की FIR
नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। मध्य प्रदेश में मैहर जिले के अमरपाटन स्थित शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा बस में महिला से छेड़छाड़ का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बना लिया। वह प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने मंगलवार को असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा को आरोपित बनाते हुए महिला की लज्जा को भंग करने और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपित दिल्ली का निवासी है और मैहर में अकेले रहकर 2015 से अमरपाटन में कार्यरत है।
महाविद्यालय में आक्रोश
महिला से अश्लीलता की घटना सामने आने के बाद इसे शिक्षा जगत की छवि को भी खराब करने का कुकृत्य करार देकर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोपित के पोस्टर भी जलाए। पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार को बस से सतना से अमरपाटन आ रही थी। भटनवारा के पास सीट खाली होने पर आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर उसके बगल में आकर बैठ गया और उससे बातचीत करने लगा।
यह भी पढ़ें- गैंग्स्टर लारेंस बिश्नोई का 'गुर्गा' रिमांड पर, पुलिस ने 4 मार्च को किया था गिरफ्तार, कारोबारी से मांगी थी रंगदारी
साक्ष्य के रूप में वीडियो रिकॉर्डिंग
उसने महिला को अपना नाम आलोक सिन्हा बताया और कहा कि वह असिस्टेंट प्रोफेसर है। कुछ देर बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा तो महिला ने आपत्ति जताई, लेकिन वह फिर भी नहीं माना। इस पर महिला ने चुपके से वीडियो बना लिया। आरोपित बस से उतरा तो महिला ने छात्रों से उसके बारे में पूछताछ की और सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर पर पहले भी छात्राओं से अभद्र व्यवहार के लगे हैं। आरोपित एक प्राध्यापक से मारपीट कर चुके हैं, जिस पर एफआइआर दर्ज है। सोमवार को भी कुछ छात्राओं से अभद्र व्यवहार किया। अब बस में महिला से छेड़छाड़ की घटना उनके संज्ञान में आई है। इस मामले को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- एके वर्मा, प्राचार्य, शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) महाविद्यालय, अमरपाटन, मैहर