रीवा में तेज रफ्तार ट्रक ने छीनीं खुशियां, गांव जा रहे भाइयों की मौत
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 16 May 2026 01:13:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 01:13:08 PM (IST)
HighLights
- हादसा शहर से सटे सगरा थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ
- एक साथ बाइक में सवार होकर घर से निकले थे
- आकाश और पंकज जो रिश्ते के भाई थे
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। रीवा में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में रिश्ते के भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। अचानक हुए हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह हुआ शवों का पंचनामा
हादसा शहर से सटे सगरा थाने से कुछ ही दूरी पर हुआ है। पुलिस ने रात में ही मृतक के शवों को अस्पताल पहुंचाया जहां आज सुबह पंचनामा करके शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बाइक में सवार होकर गांव जा रहे थे
बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक हुए दोनों युवक रिश्ते के भाई थे, जो एक साथ बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। घटना के संबंध में मृतक के परिजन राजेश साकेत ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी।
सगरा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा
मौके पर पहुंचने पाया गया कि आकाश और पंकज जो रिश्ते के भाई थे उनकी मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक दोनों भाई रीवा में ही रहते थे जो बीती रात अपने गांव करौंधहा जा रहे थे तभी सगरा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
फिलहाल घटना के आज दूसरे दिन पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में चोरी कर भागे, मंदिर के गेट पर फोन गिरा, उठाते समय ग्रामीणों ने दबोच लिया