• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

संसार से मन ऊब गया है, अंतिम संस्कार के लिए लाश तक नहीं पाएंगे... कॉलेज छात्रा का 500 फीट गहरे जलप्रपात में मिला शव

मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती जलप्रपात में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव 500 फीट गहरी खाई में मिला। सुसाइड नोट में उसने दुनिया से ऊबने की ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 01 Mar 2025 07:42:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 09:14:30 AM (IST)
  • Join करें
संसार से मन ऊब गया है, अंतिम संस्कार के लिए लाश तक नहीं पाएंगे... कॉलेज छात्रा का 500 फीट गहरे जलप्रपात में मिला शव
अज्ञात कॉल से बहन को मिला आत्महत्या का इशारा।

HighLights

  1. बहुती जलप्रपात में 500 फीट नीचे मिला छात्रा शव।
  2. कॉलेज जाने का कहकर निकली, फिर वापस नहीं लौटी।
  3. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज: "मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। अब संसार से मेरा मन ऊब चुका है। अगर आप लोग मुझे माफ कर पाएं, तो कर देना। मेरा जीना ही गलत है। इस दुनिया में मैं बस इतने दिन के लिए ही आई थी। इस दुनिया में आज मेरा अंतिम दिन है।"

यह सुसाइड नोट बहुती प्रपात के पास मिले बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा के बैग से मिला। छात्रा का शव शनिवार को नईगढ़ी थाना क्षेत्र के बहुती जलप्रपात में 500 फीट नीचे चट्टानों में फंसा मिला।

कॉलेज के लिए घर से निकली थी छात्रा

लड़की रतनगवा गांव की रहने वाली थी, जो शुक्रवार सुबह कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और जब कोई सुराग नहीं मिला तो मऊगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।


naidunia_image

रात में बहन के पास आया फोन

रात में युवती की बहन के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें एक युवक ने कहा कि वह तो चली गई, अब हम भी चले जाएंगे। इससे परिवार और ज्यादा परेशान हो गया।

शनिवार सुबह जलप्रपात के पास कुछ ग्रामीणों को छात्रा का बैग दिखाई दिया। बैग में छात्रा का पता और एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें रैना ने दुनिया से ऊबने की बात लिखी थी और परिजनों से माफी मांगी थी।

naidunia_image

बेटी के कपड़ों से पहचान

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही छात्रा के पिता नंदलाल विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। तलाश करने पर उन्हें चट्टानों में बेटी के कपड़े नजर आए, जिसके बाद उन्होंने शव की पहचान की।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नईगढ़ी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सुसाइड का मामला है। किशोरी ने प्रपात में छलांग लगाई है। घटना का मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।

naidunia_image

अंतिम संस्कार करने के लिए नहीं पाएंगे शव

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि, "मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। अब संसार से मेरा मन ऊब चुका है। अगर आप लोग मुझे माफ कर पाएं, तो कर देना। मेरा जीना ही गलत है। इस दुनिया में मैं बस इतने दिन के लिए ही आई थी। इस दुनिया में आज मेरा अंतिम दिन है।

मेरा अंतिम संस्कार करने के लिए आप लोग मेरी लाश तक नहीं पाएंगे। मेरे मरने की वजह घर का मामला नहीं है। बल्कि कुछ और ही है। मम्मी, पापा आप मेरी दुनिया हैं, लेकिन मैं अपने कर्मों की वजह से दुनिया को छोड़कर जा रही हूं।"

किराया लेकर घर से निकली थी बेटी

पिता नंदलाल विश्वकर्मा ने कहा, बेटी ने शुक्रवार को घर में पूजा करने के बाद खाना खाया। फिर कॉलेज के लिए निकलने लगी, तो मैंने पूछा कि किराए हैं? वह बोली हैं, फिर भी 50 रुपए दिए। इसके बाद वह कॉलेज के लिए निकल गई।

जब वह दोपहर 2 बजे के बाद घर वापस नहीं लौटी, तो हमने उसे फोन लगाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। मैंने सोचा कि कॉलेज में होगी। फिर 3 बजे फोन मिलाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कॉलेज में साथ पढ़ने वाली कई लड़कियों से फोन लगवाया, फिर भी वह फोन नहीं उठा। इसके बाद कॉलेज पहुंचकर चपरासी समेत अन्य लोगों से पता किया। वे बोले कि सब छात्र चले गए। इसके बाद हमने मऊगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।