
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को भोपाल में पुलिस ने उठा लिया है। विधायक कल्पना मामले को लेकर मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे थे, तभी पुलिस ने उन्हें जबरन उठा लिया। जानकारी के अनुसार विधायक अभय मिश्रा कल्पना को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भोपाल में मंत्रालय के सामने धरना दे रहे थे।
इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह धरने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उठा लिया और बाद में पीएसओ के साथ में घर भेजा गया है। विधायक को पुलिस द्वारा उठाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया है। समर्थकों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे जनप्रतिनिधि को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का अपमान है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में अजब चोरी! नर्सिंग ऑफिसर की स्कूटी हुई चोर, 10 दिन बाद आए चालान में खाकी वर्दी में स्कूटी चलाते दिखी महिला
वहीं पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के मंत्रालय के सामने धरना देने के कारण कार्रवाई की गई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस विधायक को उठाकर ले जाती नजर आ रही है।
विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही हिरासत में लिया गया है। इनको पीएसओ के साथ में घर भेजा गया है।- थाना प्रभारी एमपी नगर जयहिंद शर्मा।