MP के रीवा में युवकों ने की कुत्ते की लातों से पीटकर निर्मम हत्या, दिल दहला देने वाली घटना CCTV में हुई कैद
मध्यप्रदेश के रीवा शहर में बेजुबान जानवर के साथ की गई क्रूरता ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मानस भवन के समीप दो युवकों द्वारा एक कुत्ते को लातों ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 25 Jan 2026 06:34:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Jan 2026 06:49:34 PM (IST)
रीवा में मानस भवन के पास कुत्ते की निर्मम हत्या, सीसीटीवी में हुई कैद बर्बरता। (AI Generated Image)HighLights
- रीवा में कुत्ते की लातों से पीटकर हत्या
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
- डॉग लवर रूपा दुवेदी ने की शिकायत
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा: शहर में बेजुबान जानवर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। दो युवकों ने मिलकर एक कुत्ते को बेरहमी से लातों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह अमानवीय घटना मानस भवन के समीप घटित हुई।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक लगातार कुत्ते को लातों से मार रहे हैं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
24 जनवरी की शाम की है घटना
यह घटना 24 जनवरी की शाम की बताई जा रही है। कॉलेज चौराहा रोड पर संचालित देशी बॉयज जूता शो रूम के पास पल्सर बाइक से आए दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
डॉग लवर ने दर्ज कराई शिकायत
घटना सामने आने के बाद डॉग लवर रूपा दुवेदी ने अमहिया थाने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।