ऑनलाइन गेम के कर्ज ने नाबालिग को बनाया चोर, घर में ही लगाई सेंध, मां के 15 लाख के जेवर किए पार
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में ऑनलाइन गेम में पैसे हार चुका नाबालिग जब कर्जदार हो गया तो उसने अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सीधी से ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 09:43:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 09:45:06 PM (IST)
नाबालिग ने घर में ही लगाई सेंध, मां के 15 लाख के जेवर किए पार (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- ऑनलाइन गेम में कर्जदार हुआ नाबालिग
- मां के 15 लाख के जेवर पार कर दिए
- नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी की
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। ऑनलाइन गेम में पैसे हार चुका नाबालिग जब कर्जदार हो गया तो उसने अपने ही घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सीधी से रीवा वैवाहिक कार्यक्रम में मां के साथ आए नाबालिग पुत्र ने करीब 15 लाख रुपये कीमती मां के सोने के आभूषण पार कर दिया। पुलिस ने उसके मित्र के यहां से जेवर बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि सीधी निवासी तिवारी परिवार की महिला अपनी बहन के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में आई थी।
शनिवार दोपहर करीब दो बजे वैवाहिक कार्यक्रम से निवृत्त होने के बाद उसने अपने जेवर उतारकर रखे तो चंद मिनटों में गायब हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी जेवर नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। चोरहटा पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उसका नाबालिग पुत्र भी गायब है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे सीधी से ढूंढ निकाला, रीवा लाकर उससे पूछताछ करने पर पता चला कि नाबालिग ने ही सीधी में अपने दोस्त के यहां जेवर छिपा दिए थे।
यह भी पढ़ें- बहोरीबंद से कटनी आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 20 से अधिक घायल, दो की हालत गंभीर
मां ने कहा- मामला दर्ज न करें
नाबालिग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मोबाइल पर आनलाइन गेम खेलता था जिसमें पैसा हार गया। वही पैसा चुकाने के लिए उसने चोरी की थी। पुलिस ने सोने के जेवरात स्वजन को सौंप दिए हैं। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के अनुसार नाबालिग की मां का कहना है कि पुत्र पर मामला न दर्ज किया जाए। पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की समझाइश दी है।