रीवा में पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत, परिजनों ने दोस्त पर ही लगाया हत्या का आरोप
आरक्षक राकेश पटेल रीवा के समान थाना क्षेत्र में अपने परिवार से मिलने आए हुए थे, क्योंकि उनके छोटे बच्चे की तबीयत खराब थी। बीती रात करीब 2 बजे के आसपास ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 18 May 2026 09:03:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 09:03:12 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान आरक्षक राकेश पटेल के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ थे। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैऔर पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है।
पार्टी के दौरान कनपटी पर लगी गोली
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश पटेल रीवा के समान थाना क्षेत्र में अपने परिवार से मिलने आए हुए थे, क्योंकि उनके छोटे बच्चे की तबीयत खराब थी। बीती रात करीब 2 बजे के आसपास गड़रिया गांव में एक पार्टी का आयोजन था।
रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी कनपटी पर गोली लग गई
पार्टी में शामिल होने के लिए राकेश घर से निकले थे । परिजनों के मुताबिक, वे अपने एक गहरे दोस्त के साथ पार्टी में गए थे । इसी दौरान रहस्यमयी परिस्थितियों में उनकी कनपटी पर गोली लग गई। जिससे उनकी जान चली गई।
गहरे दोस्त पर हत्या का शक, आरोपी की तलाश जारी
इस दर्दनाक वारदात के बाद मृतक के परिजनों ने राकेश के ही एक गहरे दोस्त पर गोली मारने का सीधा आरोप लगाया है । घटना के बाद से ही आरोपी दोस्त फरार बताया जा रहा है।
समान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। गोली किन परिस्थितियों में और किस कारण से चली, इसका पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी दोस्त की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
परिवार में पसरा मातम, न्याय की गुहार