• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा के मलकपुर में मादा हाथी की मौत, करंट लगने की आशंका, मौके पर पहुंचे वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी

रीवा के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

By Shyam MishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 01:21:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 01:42:06 PM (IST)
रीवा के मलकपुर में मादा हाथी की मौत, करंट लगने की आशंका, मौके पर पहुंचे वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी
मलकपुर में करंट लगने से मादा हाथी की मौत, नईदुनिया

HighLights

  1. मलकपुर में मादा हाथी की मौत से हड़कंप
  2. करंट लगने से मौत की जताई गई आशंका
  3. मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। करंट की चपेट में मादा हाथी की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही हनुमना रेंज के रेंजर नवीन तिवारी सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। संजय गांधी टाइगर रिजर्व, सीधी से चिकित्सकों का विशेष दल मलकपुर के लिए रवाना हो चुका है। डॉक्टरों के पहुंचते ही पीएम की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी।


करंट से मौत की आशंका

हनुमना रेंजर नवीन तिवारी ने बताया कि करंट लगने से मादा हाथी की मौत हुई है, वहीं उसका साथी अभी भी इलाके में मौजूद है। हम इलाके की निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई जनहानि न हो। पीएम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में वाहन लूटने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार, 13 बाइक और पांच मोबाइल समेत 15 लाख रुपए का सामान बरामद

वन विभाग ने इलाके को घेरा

बताया जा रहा है कि दूसरा हाथी मादा के शव के आसपास ही विचरण कर रहा है, जिसके चलते वन अमले ने इलाके को घेर रखा है और ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त वन कर्मियों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें- अब खंडवा में भी रुकेगी जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन, कल से शुरू होगा ठहराव, रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को मिलेगा लाभ