• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा अस्पताल में प्रसव के बाद गई महिलाओं की याददाश्त, पांच की तबीयत बिगड़ी

रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के बाद पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने स्वीकारा कि गलत इंजेक्शन के रिएक्शन से दो महिलाओं क...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 09:23:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 09:29:32 PM (IST)
  • Join करें
रीवा अस्पताल में प्रसव के बाद गई महिलाओं की याददाश्त, पांच की तबीयत बिगड़ी
गलत इंजेक्शन से प्रसव के बाद बिगड़ी 5 महिलाओं की तबीयत। image by Grok AI

HighLights

  1. प्रसव के बाद पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ी।
  2. अस्पताल प्रशासन ने इंजेक्शन रिएक्शन स्वीकारा।
  3. दो महिलाओं की हालत गंभीर, तीन की सुधार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा : शासकीय गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के बाद पांच महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला गरमाने पर अस्पताल प्रशासन ने स्वीकारा है कि दवा के रिएक्शन की वजह से दो महिलाओं की हालत बिगड़ी है।

गलत इंजेक्शन लगाने से बिगड़ी तबियत

अस्पताल के अधीक्षक डा राहुल मिश्रा के अनुसार एक इंजेक्शन गलत लगने की वजह से ये हुआ है। इसका उपयोग रोक दिया गया है। महिलाओं को आइसीयू में भर्ती किया था। सभी की हालत में सुधार है। वहीं महिलाओं के स्वजन का आरोप है कि याददाश्त चली गई है।

दरअसल, 26 फरवरी को अस्पताल में 27 महिलाओं का प्रसव कराया गया था। इनमें से पांच महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां सामने आई थीं। जानकारी के मुताबिक रेणु गुप्ता और रानी देवी का इलाज किया जा रहा है।

naidunia_image

पहले सब ठीक था प्रसव के बाद गई याददाश्त

डाक्टरों के अनुसार स्त्री रोग विभाग में भर्ती पांच महिलाओं को प्रसव के बाद कुछ समस्या आई थी। बाद में आपरेशन किया गया और अब तीन की हालत अब सामान्य है, दो का इलाज किया जा रहा है।

परिजनों का आरोप चली गई याददाश्त

रानी देवी के देवर अतुल कुमार ने आरोप लगाया है कि डाक्टरों ने उनकी बहन को गलत दवा दी। इस कारण याददाश्त चली गई है। प्रसव तक ठीक था, बाद में दवा लेने के बाद उनकी बहन की स्थिति खराब हुई है।


बता दें कि 21 फरवरी को अस्पताल के डाक्टरों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया था। आरोप था कि शासकीय अस्पतालों में आने वाली कई दवाएं अमानक हैं।