रीवा के मेडिकल छात्रों में घमासान, जमकर चले लाठी डंडा बेल्ट, 6 घायल
डीन ने कहा है कि दोनों पक्षों को समझाइए देने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच कराई जाकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कैं ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 09:37:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 09:41:02 PM (IST)
मेडिकल छात्रों के बीच हुई मारपीट।HighLights
- डीन की समझाइश के बीच सीनियर छात्रों की भीड़ ने बोला हमला।
- डीन की मौजूदगी में लात घूंसो के साथ-साथ लाठी डंडे, बेल्ट चले।
- छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हुए।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा मेडिकल कॉलेज से जहां मेडिकल कॉलेज के छात्र गुट में हुए विवाद के बाद दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है।घटना की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के भीतर से हुई है, जहा जूनियर और सीनियर छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।
कॉलेज केंपस में हुई इस घटना के बाद जब मौके पर पहुंचकर डीन छात्रों के एक गुट को समझाए दे रहे थे तभी अस्पताल परिसर में सीनियर छात्रों की भीड़ अचानक से मौके पर पहुंची और दूसरे गुट के छात्रों पर हमला कर दिया। यहां डीन की मौजूदगी में अस्पताल परिसर में भी छात्र गुटों के बीच जमकर लात घूंसों के साथ-साथ लाठी डंडे और बेल्ट भी चले हैं।
बताया जा रहा है छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मेडिकल कॉलेज सहित अस्पताल परिसर में हुए छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि अभी बात मेडिकल कॉलेज के सीनियर और जूनियर छात्रों के गुटों के बीच हुआ है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने बताया कि 2025 बैच के छात्रों में विवाद हुआ था, यह विवाद जीटी यानी की छुट्टी जाने को लेकर हुआ है।
डीन ने कहा है कि दोनों पक्षों को समझाइए देने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच कराई जाकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कैंपस में छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन छात्र घायल बताए गए हैं, तो वही इस घटना के बाद से मेडिकल इस तनाव की स्थिति निर्मित है।
रीवा मेडिकल कॉलेज के छात्र गुटों में बड़ी हिंसक झड़प हुई है। यहां मेडिकल कॉलेज के सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच जमकर लात घूंसो के साथ-साथ लाठी डंडे और बेल्ट चले हैं।
घटना में करीब आधा दर्जन छात्र घायल बताए गए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।