रीवा विधायक-स्वास्थ्य मंत्री के जिले में नहीं मिली एंबुलेंस तो दर्द से कराह रही गर्भवती पत्नी को ठेले से ले गया अस्पताल
गुढ़ निवासी मझिले कोल की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद उसने 108 एंबुलेंस को सूचित किया घंटे भर के इंतजार के बाद भी नहीं आई तो मजबूरी में यह कदम ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 16 May 2026 02:29:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 May 2026 02:29:09 PM (IST)
HighLights
- बदतर स्वास्थ्य व्यवस्था का नजारा फिर दिखा
- माननीयों के जिले का हाल बता रही व्यवस्था
- दर्द से कर रही पत्नी केा देता रहा दिलासा
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। जिले की बदतर स्वास्थ्य व्यवस्था का नजारा एक बार फिर बीती रात सामने आया है।यहां गुढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती पत्नी को ठेले से लेकर पति पहुंचा है।
देर रात्रि तकरीबन 12 बजे अस्पताल पहुंचा
उसने शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने का प्रयास किया था लेकिन सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। दर्द से कर रही पत्नी को पति ठेले में लेकर देर रात्रि तकरीबन 12 बजे अस्पताल पहुंचा।
मझिले कोल की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई
गुढ़ निवासी मझिले कोल की पत्नी को बीती देर रात प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद उसने 108 एंबुलेंस को सूचित किया घंटे भर के इंतजार के बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं आई।
रात्रि तकरीबन 12 बजे अस्पताल पहुंचा
दर्द से कराह रही पत्नी को पति ठेले से लेकर रात्रि तकरीबन 12 बजे अस्पताल पहुंचा है और उपचार के लिए भर्ती कराया।
रीवा विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के जिले का हाल
यह नजारा रीवा विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के जिले का है। जब स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की यह स्थिति है तो प्रदेश में क्या हालात होंगे इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।