• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर में मासूम की मौत पर सस्पेंस: पिता ने चुपचाप दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकाला तीन साल की बच्ची का शव

बच्ची के नाना-नानी का आरोप है कि पिता ने बच्ची की हत्या की है। वहीं पिता का कहना है कि शुक्रवार को जब वह काम से वापस घर लौटा तो बच्ची मृत अवस्था में म...और पढ़ें

By Vishnu soniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 10 May 2026 11:17:46 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 11:46:47 AM (IST)
  • Join करें
सागर में मासूम की मौत पर सस्पेंस: पिता ने चुपचाप दफनाया, पुलिस ने कब्र से निकाला तीन साल की बच्ची का शव
ग्राम झीकनी में पिता की निशानदेही पर कब्र से शव को निकालती पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. पिता की निशानदेही पर जमीन से निकाला गया बच्ची का शव
  2. पिता के साथ रहती थी बच्ची, नाना-नानी ने लगाया हत्या का आरोप
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी मौत की असली वजह

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम झीकनी में तीन साल की बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को पिता की निशानदेही पर जमीन में दफन बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में बच्ची के नाना-नानी ने आरोप लगाया है कि पिता ने बच्ची की हत्या कर शव को दफना दिया। वहीं पिता का कहना है कि वह शुक्रवार को काम से लौटकर घर आया तो बच्ची मृत अवस्था में मिली थी, जिसके बाद उसने घबराकर शव को घर से कुछ दूरी पर दफना दिया।


शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता के साथ अकेली रहती थी। शनिवार को नाना-नानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके दामाद ने उनकी पोती की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने तहसीलदार से अनुमति लेकर कब्र खुदवाई और पिता को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह से शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें- सागर: चचेरे भाई के कातिल गिरफ्तार, गुटखा बना था विवाद की वजह

पीएम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पिता ने पुलिस को बताया कि बच्ची की मौत के बाद उसने बिना किसी को बताए शव को दफना दिया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

इस संबंध में ने बताया कि नाना-नानी के संदेह के बाद पिता की निशानदेही पर बच्ची के शव को बाहर निकालकर उसे पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चलेगा।- डॉ. संजीव उईके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक