• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने अस्पताल में पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि याद रखेंगे

मोहन यादव ने सागर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जहरीली शराब से बीमार मरीजों का हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

By Vishnu soniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 06:58:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 06:58:45 PM (IST)
सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने अस्पताल में पीड़ितों से की मुलाकात, बोले- आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि याद रखेंगे
सीएम मोहन यादव ने सागर में अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। वीडियोग्रेब।

HighLights

  1. मोहन यादव ने जहरीली शराब से बीमार मरीजों का हाल जाना
  2. CM ने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि वे याद रखेंगे
  3. उन्होंने धारा 49 के तहत फांसी की सजा का भी उल्लेख किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल/ सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जहरीली शराब से बीमार हुए मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के इलाज और उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा मिलेगी कि वे इसे याद रखेंगे। मुख्यमंत्री ने धारा 49 के तहत फांसी की सजा का भी उल्लेख किया।


अवैध अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध गतिविधियों से जुड़े अवैध अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसी भी स्तर पर अवैध कारोबार को संरक्षण नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि शराब वैध हो या अवैध, दोनों ही स्थिति में इसके सेवन से खतरा रहता है। सरकार नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाएगी।

सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से समन्वय

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य की सीमाओं से लगे इलाकों में अवैध शराब की आवाजाही रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए शराब की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस से सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से भी ऐसे मामलों में सरकार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं हैं, बल्कि सामाजिक बुराई से जुड़ा गंभीर विषय हैं।

उन्होंने कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों और समाज से अपील की कि सामाजिक स्तर पर आगे आकर नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें, ताकि नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से जाती रहीं जानें, पर लापरवाह अफसरों का बाल भी बांका नहीं हुआ, उल्टा मिला प्रमोशन

पीड़ितों के इलाज की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती जहरीली शराब से प्रभावित मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ितों के इलाज और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, दोनों स्तर पर गंभीरता से काम कर रही है।