शादी में डांसर्स को देखने के लिए हुआ विवाद, पिता-पुत्र को पांच लोगों ने लाठी-डंडों पीटा, एक की मौत
सागर में शादी समारोह में कुर्सी पर बैठने के विवाद के बाद पुरानी रंजिश में आरोपियों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई। बेटा गंभ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 09:39:01 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 09:39:01 AM (IST)
शादी-समारोह के दौरान विवाद में एक की मौत। (फाइल फोटो)HighLights
- शादी समारोह में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ।
- घायल बेटे को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया।
- पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू।
नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। शादी-समारोह के दौरान नाच रही नचनारियों के कार्यक्रम में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपीों ने पिता-पुत्र पर पत्थर, डंडा व साइकिल की चेन से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सागर से भोपाल रेफर कर दिया गया है।
घटना शनिवार देर रात में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी तिराहा के पास हुई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपीों के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव खैजरा बाग के हैं, जिनकी सरपंच के चुनाव से आपस में रंजिश चल रही है। मामले में पुलिस ने चार आरोपीों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
ये है पूरा मामला
- जानकारी के अनुसार बाग खैजरा रोड पर स्थित नीलेश दुबे के मैरिज गार्डन में शनिवार की रात नचनारियों का डांस चल रहा था। रात करीब 11:30 बजे अनिल पांडये और उसके भांजे प्रथम दुबे के साथ बब्लू उर्फ रामअवतार पांडेय का कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद के बाद गाली गलौज शुरू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
- शादी में भाई से विवाद की खबर 40 वर्षीय प्रदीप पांडे और उसके बेटे रचित पांडेय को मिली तो पिता-पुत्र और उसका चाचा तीनों खैजरा बाग से बम्होरी तिराहा की ओर निकले। प्रदीप और उसका 21 वर्षीय बेटा रचित बाइक से आगे चले गए।
इस दौरान रात करीब 12 बजे बम्होरी तिराहा पर बने ओवर ब्रिज के पास बाइक से अनिल पांडेय, उसका भाई अभय, अनिल उसका भांजा प्रथम दुबे, अनिल का बेटा शिवा पांडये अपने छोटे भाई के साथ प्रदीप को रास्ते में मिल गए। पुरानी रंजिश और शादी में हुए विवाद को लेकर आरोपीों ने प्रदीप व रचित को गालियां देते हुए डंडे व पत्थर से हमला कर दिया।
आरोपीों ने दोनों पिता-पुत्र को फोरलेन पर ही बड़ी बेरहमी से पीटा। दोनों लहुलुहान हो गए। इसी बीच पीछे से आ रहा प्रदीप का भाई वहां पहुंचा तो आरोपी उसे भी मारने के लिए भागे, तो वह वहां से जान बचाकर फोरलेन के रास्ते बहेरिया की ओर भाग गया। भाई ने छिपकर बचाई जान
- दरअसल हमलावरों को फोरलेन से आवाजाही कर रहे ट्रकों की लाइट के कारण प्रदीप के भाई ने पहचान लिया। कुछ देर बाद मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची। सड़क किनारे घायल पड़े प्रदीप व रचित को तुरंत पुलिस की गाड़ी से लेकर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डाक्टरों ने प्रदीप पांडे को मृत घोषित कर दिया। रचित को गंभीर हालत में बीएमसी से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।
- रात को ही पुलिस ने आरोपीों की पहचान कर उनके घर व ठिकानों पर दबिश दी, जिसके बाद पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। रविवार को प्रदीप के शव का पीएम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है।
हत्या के बाद खैजरा बाग में तनाव का माहौल है। पुलिस गांव में तैनात है। रविवार को एफएसएल टीम ने ओवर ब्रिज के पास स्थित घटना स्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किए। दरअसल सिर में गहरी चोट और अत्याधिक रक्तस्त्राव हो जाने के कारण प्रदीप पांडये की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक गांव के हैं। सरपंच के चुनाव में दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी थे। तभी से उनके बीच दुश्मनी चली आ रही है।