• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर में ब्रांडेड इंजन ऑयल के नाम पर नकली माल बेचने का भंडाफोड़, 1.08 लाख का माल जब्त

सागर में ब्रांडेड इंजन ऑयल के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगने वाले कारोबार का सिविल लाइन पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक लाख 8 हजार 300 रुपये ...और पढ़ें

By Vishnu soniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 12:51:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 12:55:07 PM (IST)
  • Join करें
सागर में ब्रांडेड इंजन ऑयल के नाम पर नकली माल बेचने का भंडाफोड़, 1.08 लाख का माल जब्त
सिविल लाइन पुलिस द्वारा जब्त किए गए नकली ऑयल के से भरे गैलन। सौ- पुलिस

HighLights

  1. ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कथित रूप से नकली इंजन ऑयल बेचने का मामला सामने आया
  2. पुलिस ने छापेमारी कर 6 भरे और 3 खाली ड्रम सहित 1.08 लाख रुपये का माल जब्त किया
  3. पैकेजिंग में फर्जी वेबसाइट, कस्टमर केयर नंबर और गलत स्पेलिंग मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ब्रांडेड इंजन ऑयल के नाम पर कथित रूप से नकली उत्पाद बेचने वाले कारोबार का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर 1 लाख 8 हजार 300 रुपये मूल्य का संदिग्ध इंजन ऑयल और खाली ड्रम जब्त किए हैं। मामले में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायत पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कंपनी के अधिकृत असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार पुंडीर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र स्थित ड्रिलटेक इंटरप्राइजेज नामक प्रतिष्ठान पर कंपनी के उत्पादों की हूबहू नकल कर नकली इंजन ऑयल का भंडारण और विक्रय किया जा रहा है।


इससे कंपनी की साख प्रभावित होने के साथ उपभोक्ताओं को भी धोखे का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कंपनी के विशेषज्ञों के साथ प्रतिष्ठान पर दबिश दी। जांच के दौरान संचालक निशांत तिवारी मौके पर मौजूद मिला।

यह भी पढ़ें- दमोह पुलिस का बड़ा खुलासा: सीहोर की बिलकिसगंज सीएचसी के रेडियोग्राफर ने प्रदेशभर में बेचीं फर्जी मेडिकल डिग्रियां

जांच में सामने आईं कई गड़बड़ियां

कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा उत्पादों की जांच में पैकेजिंग पर कई अनियमितताएं सामने आईं। ऑयल के डिब्बों पर अंकित वेबसाइट और कस्टमर केयर नंबर फर्जी पाए गए, जबकि कई स्थानों पर अंग्रेजी शब्दों की वर्तनी भी गलत मिली। बाहरी रूप से उत्पाद असली जैसे दिखाई दे रहे थे, जिससे ग्राहक आसानी से भ्रमित हो सकते थे।

नौ ड्रम जब्त, मामला दर्ज

पुलिस ने मौके से छह भरे हुए और तीन खाली ड्रम जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1.08 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपित के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 तथा ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा 103 एवं 104 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपराध जमानती होने के कारण आरोपित को वैधानिक नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और नकली उत्पादों के नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।