सागर जिले के बहरोल में सेंट्रल बैंक की ब्रांच में लगी आग, कैश काउंटर के पास रखे दस्तावेज जले
बहरोल पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर कैश काउंटर के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने का आशंका है। फिलहाल आग के कारणों की जांच की जा रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 11:54:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 11:56:45 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। बंडा के बहरोल में संचालित सेंट्रल बैंक की शाखा में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। सुबह करीब नौ बजे बैंक के अंदर से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बैंक के स्थानीय कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बहरोल थाना से पुलिस और बंडा से नगर पंचायत की दमकल मौके पर पहुंची। आनन-फानन में स्थानीय अधिकारियों से बैंक की शटर खुलवाकर दमकल कर्मी अंदर घुसे।
बैंक में जहां कैश काउंटर के पास से आग लगी दिखाई दी, वहां रखे दस्तावेज जल रहे थे। पुलिस के सहयोग से दमकल कर्मियों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान बैंक में रखें कागजात जलकर खाक हो गए। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन आग वहां रखे दस्तावेज जरूर खाक हो गए।