• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर में घर के बाहर खड़ी पूर्व पार्षद की कार में तोड़फोड़, शिकायत पर हरकत में आई मोतीनगर थाना पुलिस

मध्य प्रदेश के सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के केशवगंज वार्ड में पूर्व पार्षद सरोज साहू के घर के बाहर खड़ी उनकी कार में अज्ञात आरोपितों ने तोड़फोड़ कर...और पढ़ें

By Vishnu soniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 17 May 2026 04:04:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 04:04:30 PM (IST)
  • Join करें
सागर में घर के बाहर खड़ी पूर्व पार्षद की कार में तोड़फोड़, शिकायत पर हरकत में आई मोतीनगर थाना पुलिस
सागर में घर के बाहर खड़ी पूर्व पार्षद की कार में तोड़फोड़

HighLights

  1. पूर्व पार्षद की कार में तोड़फोड़
  2. कार के पीछे का कांच टूट गया
  3. मोतीनगर पुलिस जांच में जुटी

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के केशवगंज वार्ड में पूर्व पार्षद सरोज साहू के घर के बाहर खड़ी उनकी कार में अज्ञात आरोपितों ने तोड़फोड़ कर दी। कार के पीछे का कांच टूट गया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो उन्होंने कार के पीछे लगा शीश टूटा पाया। पूर्व पार्षद सरोज साहू ने मामले की शिकायत मोतीनगर थाना में देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी आल्टो कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 7739 रोजाना की तरह घर के बाहर खड़ी थी। सुबह उठकर देखा तो कार का पीछे का कांच टूटा हुआ मिला। सरोज साहू ने आशंका जताई है कि वार्ड की राजनीति और पुरानी रंजिश के चलते यह घटना की गई है। उन्होंने बताया कि पार्षद रहते हुए सभी लोगों को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं होता, जिसके कारण कुछ लोग उनसे द्वेष और रंजिश रखते हैं।


यह भी पढ़ें- विदिशा जिला अस्पताल में चले चाकू, दो घायल; तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली। जिस स्थान पर कार खड़ी थी, वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पूर्व पार्षद ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मोतीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।