सागर में चार बच्चियों को रात में ले जाकर कुएं में फेंका, खुद पेड़ से लटकर महिला ने दे दी जान
सागर के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी चार बच्चियों के शव पास के कुएं से बरामद हुए। पुलिस जांच ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 02:50:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 02:50:11 PM (IST)
गांव में सुबह पांच शव मिलने से मचा हड़कंप। (फाइल फोटो)HighLights
- खमरिया गांव में महिला का शव पेड़ पर लटका मिला।
- पास के कुएं से चार बच्चियों के शव बरामद।
- महिला की उम्र 28 वर्ष बताई गई।
सागर, नईदुनिया प्रतिनिधि। केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में गुरुवार की सुबह बेर के पेड़ पर महिला का शव फंदे में लटकता मिला है। खेत के पास ही बने कुएं में उसके चार बच्चियों के शव मिले हैं। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। शवों को बरामद कर उन्हें पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार केसली थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में सुबह खमरिया गांव निवासी 28 वर्षीय सविता पिता चंद्रभान लोधी का शव बेर के पेड़ पर लटका मिला। उसके बाद गांव वालों ने पास के कुएं में ही सविता की 7 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटी, 3 वर्षीय बेटी और चार महीने की बेटी का शव कुएं में उतराता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
आत्महत्या का लग रहा है मामला
केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि महिला का पति दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता है, जो पिछले 1 साल से घर नहीं आया है। महिला के साथ उसका ससुर और उसकी छोटी बहन रहती थी। बच्चियों बुधवार की रात में अपनी मौसी के पास सो रही थी। इसी दौरान देर रात सविता अपनी बच्चियों को उठाकर अपने साथ ले गई। प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।