• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर में अवैध शराब के शक में दुकान कर्मचारियों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने शराब दुकान फूंकी

अवैध शराब की तस्करी के शक में शराब दुकान के कर्मचारियों ने दो युवकों को बुरी तरह पीट दिया।

By Vishnu soniEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:43:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:52:57 PM (IST)
  • Join करें
सागर में अवैध शराब के शक में दुकान कर्मचारियों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित भीड़ ने शराब दुकान फूंकी
शराब दुकान कर्मचारियों पर युवक की हत्या का आरोप

HighLights

  1. शराब दुकान कर्मचारियों पर युवक की हत्या का आरोप
  2. गुस्साए लोगों ने शराब दुकान में लगाई आग
  3. पांच कर्मचारियों पर हत्या का मामला दर्ज

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सानौधा थाना क्षेत्र शाहपुर में अवैध शराब की तस्करी के शक में शराब दुकान के कर्मचारियों ने दो युवकों को बुरी तरह पीट दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने भागकर जान बचाई।

शराब दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी

इसकी जानकारी मिलने के बाद मृतक के स्वजन और आसपास के लोगों ने शराब दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। पुलिस ने शराब दुकान के पांच कर्मचारियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं, हालांकि अब वहां शांति है।


क्या है मामला

बताया जा रहा है कि शाहपुर के वार्ड क्रमांक सात निवासी नीरज पिता हीरालाल प्रजापति (38) और उसका दोस्त सूरज अहिरवार शुक्रवार शाम को बाइक से कहीं निकले थे। शनिवार सुबह स्वजन को सूचना मिली कि नीरज का शव गढ़ाकोटा रोड पर बरेठा वाले बाबा की घाटी में पड़ा हुआ है।

स्वजन वहां पहुंचे तो शव के पास क्षतिग्रस्त बाइक और एक बोलेरो कार मिली। वहां पुलिस पहले से पहुंच गई थी। परिस्थितियों को देखकर पुलिस ने मौत की वजह सड़क दुर्घटना बताई।

शाहपुर में घटना से आक्रोशित स्वजन व समाज के लोगों ने स्थानीय बस स्टैंड पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कर्मचारियों की पिटाई से बचकर भागा सूरज भी वहां पहुंच गया। उसने लोगों को बताया कि उन दोनों को शराब दुकान के कर्मचारियों ने रास्ते में रोककर पीटना शुरू कर दिया। वह तो भाग गया लेकिन नीरज की जान चली गई।

बस स्टैंड पर हंगामा

इस जानकारी के बाद लोग भड़क गए। उन्होंने शाहपुर बस स्टैंड पर हंगामा किया। उसके बाद लोग शराब दुकान पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी। अग्निशमन दस्ते ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।

मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

बाद में पुलिस ने शराब दुकान से जुड़े अंशुल, छोटू, भगवत और नीलेश सहित पांच पर हत्या का मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- मरीजों के परिजनों को बड़ी राहत, भोपाल और उज्जैन के सरकारी अस्पतालों में CSR फंड से बनेंगे रैन बसेरे