• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

जिस बैसाखी के सहारे वो चलता था उसी से पीटकर कर दी हत्या, नुकीले हिस्से को हाथ में घोंपा; सागर जिले की वारदात

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरी में पैसों के पुराने विवाद में दिव्यांग युवक टीकाराम लोधी की हत्या कर दी गई।

By Vishnu soniEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 08:53:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 09:30:26 AM (IST)
  • Join करें
जिस बैसाखी के सहारे वो चलता था उसी से पीटकर कर दी हत्या, नुकीले हिस्से को हाथ में घोंपा; सागर जिले की वारदात
टीकाराम के इसी घर के बाहर मिला था उसका शव।

HighLights

  1. तीनों लोगों ने पहले साथ बैठकर शराब पी
  2. लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया
  3. झब्बू और राधे ने टीकाराम को पीटा

नवदुनिया न्यूज, बंडा। थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरी में पैसों के पुराने विवाद को लेकर रविवार रात दिव्यांग युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपित युवक को मौके पर ही घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए, जिसके बाद भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजरी निवासी टीकाराम लोधी का गांव के ही झब्बू लोधी और राधे लोधी के साथ आर्थिक लेन-देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। गांव के मुख्य सड़क किनारे स्थित टीकाराम के मकान में झब्बू और राधे उसके पास पहुंचे, जहां तीनों लोगों ने साथ बैठकर शराब पी, इसी दौरान लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद हो गया, जिसके बाद झब्बू और राधे टीकाराम की बैसाखी से ही उसे जमकर पीटा।


टीकाराम को घर के सामने ही छोड़क भाग गए

बैसाखी के नुकीले हिस्से को टीकाराम के सीने के बाजू में घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद दोनों आरोपित टीकाराम को घर के सामने ही छोड़कर भाग गए। रात में ही टीकाराम का भाई वहां पहुंचा, जहां टीकाराम को गंभीर हालत में देख भाई उसे तुरंत बंडा अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद मौके पर बंडा थाना पुलिस पहुंची, जहां उसने टीकाराम के भाई के बयान लेकर घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों ने रात को मुख्य सड़क पर स्थित टीकाराम को घर के बाहर आरोपितों के साथ बैठे हुए देखा था। रविवार को शव का पीएम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया। मौके पर एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया पहुंचे, जहां उन्होंने स्वजन व गांव वालों से जानकारी ली।

एफएसएल टीम ने मौके पर की जांच

एफएसएल की टीम ने घटना स्थल व शव का परीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए। टीकाराम अंतिम बार आरोपितों के साथ ही देखा गया था। पुलिस ने तत्काल ही दोनों संदेहियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े कुछ संदेहियों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक और आरोपित एक-दूसरे के पड़ोसी हैं तथा उनके बीच पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

इसी रंजिश ने अंततः एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक के स्वजन ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि हत्या के संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कारित करने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : एक महीने पहले मायके गई थी पत्नी, उसे लेने पहुंचे तो इतना पीटा की देवर की हो गई मौत; बैतूल जिले की घटना