• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

घर में बहू का शव खून से लथपथ था, ससुर के हाथ रंगे हुए थे, सागर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार

मंगलवार सुबह महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम पहुंची तो घर में सविता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 12:16:37 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 12:24:55 AM (IST)
घर में बहू का शव खून से लथपथ था, ससुर के हाथ रंगे हुए थे, सागर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार
रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने बहू की हत्या की।

HighLights

  1. बहू घर में तोड़फोड़ व बच्ची को पटक रही थी।
  2. बचाने दौड़ा तो उसने चाकू से हमला कर दिया।
  3. इसी दौरान सविता गंभीर रूप से घायल हो गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सागर जिले के गायत्री नगर में मंगलवार सुबह हुए एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां 65 वर्षीय रिटायर्ड पुलिसकर्मी रामनरेश दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने अपनी 36 वर्षीय बहू सविता दीक्षित की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल के अनुसार सविता के पति देवेश दीक्षित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात हैं और पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं। सविता सास-ससुर के साथ गायत्री नगर में रहती थीं।

मंगलवार सुबह महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम पहुंची तो घर में सविता का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

आरोपित ससुर के दोनों हथेलियों से खून बह रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बहू घर में तोड़फोड़ व बच्ची को पटक रही थी, बचाने दौड़ा तो उसने चाकू से हमला कर दिया।

इसी दौरान सविता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।