MP में 10 साल बाद परिवार से मिला मतांतरण का शिकार संतोष, परिजनों को देख फफक पड़ा, अब जाएगा घर
मतांतरण के आरोपितों के चंगुल से छूटे मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला की देखरेख हिंदू संगठनों के लोग कर रहे हैं। इधर मंगलवार को उसके स्वजन जेठवारा पहुंच गए ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 10:58:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 10:59:21 PM (IST)
10 साल बाद परिवार से मिला मतांतरण का शिकार संतोष।HighLights
- एमपी के जेठवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- मतांतरण केस में 5 नामजद, एक गिरफ्तार
- पीड़ित संतोष को सौंपा जाएगा परिवार को
नईदुनिया प्रतिनिधि, प्रतापगढ़। मतांतरण के आरोपितों के चंगुल से छूटे मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला की देखरेख हिंदू संगठनों के लोग कर रहे हैं। इधर मंगलवार को उसके स्वजन जेठवारा पहुंच गए। उनको देखते ही युवक फफक पड़ा। स्वजन ने पुलिस के साथ मिलकर युवक को घर ले जाने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। संतोष के भांजे शुभम मिश्रा समेत दो लोग शाम को जेठवारा पहुंचे। युवक से मिले तो वह फफक पड़ा। उसे ढांढस बंधाकर शांत किया।
झांसा देकर बनाया था 'शेर खान'
मध्य प्रदेश के सागर जनपद के पथरिया हाट गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष शुक्ला पुत्र भगवान दास छत्तीसगढ़ में ढाबे पर काम करता था। वहां पर 10 साल पहले कुटिलिया साड़देई डेरवा प्रतापगढ़ के बदरुल जमां पुत्र रफीउज्जमा, कल्लू व नईम पुत्र मुनीर तथा निजाम जैनुद्दीन से उसकी मुलाकात हुई। उसको सहारा देने के नाम पर झांसा देकर गांव ले आए। यहां लाने पर आरोपितों ने संतोष को मुस्लिम बनाकर उसका नाम शेर खान करवा दिया। इस केस में पांच नामजद व छह अज्ञात पर केस दर्ज है। एक आरोपित बदरुल जमां पुत्र रफीउज्जमा को पकड़ा जा चुका है।