• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही

जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में शुक्रवार को स्कूल की दो छात्राओं की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल यूनिफॉर्म में दोनों छात...और पढ़ें

By Mayank MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 10:55:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 07:33:23 AM (IST)
मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही
मॉर्चुरी में पोस्ट मार्टम देखते खड़ी विद्यालय कि दो छात्राएं

HighLights

  1. सतना जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही
  2. स्कूल ड्रेस में पोस्टमॉर्टम देखती रहीं छात्राएं
  3. प्रतिबंधित मॉर्चुरी में नाबालिग छात्राओं की एंट्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में शुक्रवार को स्कूल की दो छात्राओं की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल यूनिफॉर्म में दोनों छात्राएं करीब पौने दो घंटे तक मॉर्चुरी के अंदर मौजूद रहीं। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रतीक शुक्ला समेत चार लोग वहां मौजूद बताए गए।

छात्राओं को मॉर्चुरी में प्रवेश की अनुमति किस आधार पर दी गई और उन्हें पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया क्यों दिखाई गई, इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पोस्टमॉर्टम के दौरान पौने दो घंटे अंदर रहीं छात्राएं

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1.45 बजे जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में दुर्गेश पिता बेटू सिंह निवासी नरदहा, जिला पन्ना के कंकाल का परीक्षण शुरू हुआ। पोस्टमॉर्टम और परीक्षण की प्रक्रिया के दौरान दोनों छात्राएं भी मॉर्चुरी के भीतर मौजूद थीं। करीब 3.35 बजे टीम मॉर्चुरी से बाहर निकली। इस दौरान छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म और बैग के साथ अंदर दिखाई दीं। दोनों ने मास्क भी लगा रखा था।


यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी के भाई गिरफ्तार, ढाबे पर अवैध रूप से पिला रहे थे शराब, सचिन-विपिन पर आबकारी एक्ट और BNS के तहत केस दर्ज

मामले ने कई सवाल खड़े किए हैं कि प्रतिबंधित मॉर्चुरी क्षेत्र में नाबालिग छात्राओं को प्रवेश किसकी अनुमति से मिला और पोस्टमॉर्टम जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के दौरान उनकी मौजूदगी कैसे हुई। अब निगाहें अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की जांच पर टिकी हैं।

शनिवार को पीएससी परीक्षा होने के कारण शुक्रवार को स्कूल में हाफ डे था। स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी भी छात्रा को मॉर्चुरी जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि यदि छात्राएं स्कूल की अनुमति के बिना वहां गई हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और उनके परिजनों को भी सूचना दी जाएगी।- शीला सिंह, प्राचार्य, एमएलबी स्कूल

मॉर्चुरी को प्रतिबंधित क्षेत्र है। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को पोस्टमॉर्टम रूम में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। यदि पोस्टमॉर्टम के दौरान स्कूल की छात्राएं डॉक्टरों के साथ मॉर्चुरी में मौजूद थीं तो यह अनुचित है और नियमों के विपरीत माना जाएगा।- डॉ. महेंद्र सिंह, पुलिस के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी

हमारे स्तर पर मॉर्चुरी में स्कूली बच्चों के प्रशिक्षण का कोई शेड्यूल नहीं है। फोरेंसिक प्रशिक्षण से संबंधित नियम मेडिकल कॉलेज के स्तर से तय होते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान ड्यूटी स्टाफ के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी नहीं हो सकती। विशेष परिस्थितियों में मृतक के परिजनों को अनुमति के आधार पर अंदर बुलाया जा सकता है।- डॉ. मनोज शुक्ला, सीएमएचओ

ऐसा कोई नियम नहीं है, जिसके तहत स्कूली बच्चों को पोस्टमॉर्टम के दौरान प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को भी मॉर्चुरी में प्रवेश के लिए अनुमति आवश्यक होती है। यदि स्कूल की छात्राएं पोस्टमॉर्टम के दौरान वहां मौजूद थीं तो मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।- डॉ. एसपी गर्ग, डीन मेडिकल कॉलेज