• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में अंडरपास में पानी में स्कूल बस फंसी, ड्राइवर-क्लीनर की सूझबूझ से 5 बच्चे सुरक्षित

बस में उस समय 4 से 5 बच्चे सवार थे। घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक और क्लीनर की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर न...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 09:32:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 09:35:36 PM (IST)
सतना में अंडरपास में पानी में स्कूल बस फंसी, ड्राइवर-क्लीनर की सूझबूझ से 5 बच्चे सुरक्षित
पानी में फंसे बच्‍चों को सकुशल निकाल लिया गया।

सतना। शहर में मंगलवार को करीब तीन घंटे तक हुई लगातार बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा कर दी। इसी दौरान पतेरी स्थित क्रिस्तकुला हायर सेकेंडरी मिशनरी स्कूल की एक बस बिड़ला फैक्ट्री के पास स्थित अंडरपास में भरे गहरे पानी में फंस गई।

बस में उस समय 4 से 5 बच्चे सवार थे। घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक और क्लीनर की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बारिश के चलते अंडरपास पूरी तरह पानी से लबालब भरा हुआ था। इसके बावजूद बस चालक ने वाहन को पार कराने का प्रयास किया। जैसे ही बस अंडरपास के बीच पहुंची, पानी का स्तर अधिक होने के कारण इंजन बंद हो गया और बस बीच रास्ते में ही फंस गई।


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक और क्लीनर ने बिना समय गंवाए बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई।

यह बस बिड़ला कॉलोनी क्षेत्र की अंतिम ट्रिप पर थी, इसलिए इसमें केवल 4 से 5 बच्चे ही सवार थे। उन्होंने कहा कि बस पानी में उतरते ही बंद हो गई थी, लेकिन सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

शोज़ू सर, स्कूल के पीआरओ