पति के जिंदा होने के बावजूद विधवा पेंशन ले रही पत्नी, साहब मैं जिंदा हूं..तख्ती लगाकर चक्कर काट रहा शख्स
परेशान पति अब तख्ती लेकर कार्यालयों में जिंदा होने का सबूत दे रहा है। मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश देकर शिकायत सही पाए जाने ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 10:43:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 10:45:13 PM (IST)
इस तरह की तख्ती लगाकर घूम रहा है यह आदमी।HighLights
- पहली पत्नी अजोरिया ने 2014 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
- उसे दहेज को लेकर पति व ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं।
- इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति को जेल भेज दिया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। पति के जिंदा होने के बावजूद पत्नी विधवा पेंशन ले रही है। न्यायालय के आदेश से पति उसे प्रतिमाह पांच हजार रुपये गुजारा भत्ता भी दे रहा है। परेशान पति अब तख्ती लेकर कार्यालयों में जिंदा होने का सबूत दे रहा है। मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश देकर शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
दहेज एक्ट में जेल भी भिजवा दिया
जिले के जनपद पंचायत बैढ़न के करसोसा गांव निवासी पति चंद्रबली पटेल (30) ने बताया कि शादी के बाद दोनों की अनबन रहती थी। कुछ वर्षों बाद पति ने गुजरिया पटेल से दूसरी शादी कर ली।
पहली पत्नी अजोरिया ने 2014 में थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसे दहेज को लेकर पति व ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते हैं। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को जेल भेज दिया था।
उसके जीवित होने के बाद भी पत्नी अजोरिया पटेल अपने मायके के पंचायत ग्राम जीर में विधवा पेंशन ले रही है। पति ने कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम, थाना हर जगह शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जिला पंचायत के सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने जनपद पंचायत बैढ़न सीईओ से जांच प्रतिवेदन मांगा है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलते ही अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।