कूनो नेशनल पार्क में चीते एक साल में ₹1.27 करोड़ के बकरे खा गए , विधानसभा में उठा मुद्दा CM मोहन यादव ने दी जानकारी
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों ने एक वर्ष में 1.27 करोड़ रुपये से अधिक के बकरे खाए। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 02:00:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 02:00:42 AM (IST)
चीतों के भोजन को लेकर विधानसभा में आए प्रश्न में सामन आई जानकारी ( Tiger's Image AI Generated)HighLights
- MP के कूनो में वर्तमान में 32 चीते मौजूद
- भोजन के लिए अलग मानक निर्धारित नहीं
- विधानसभा में मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
राज्य ब्यूरो,भोपाल: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों के भोजन पर हुए खर्च को लेकर विधानसभा में जानकारी दी गई। बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के प्रश्न के उत्तर में बताया कि बीते एक वर्ष में चीतों द्वारा 1 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक के बकरे खाए गए।
भोजन के लिए कोई तय मानक नहीं
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि चीतों को आवश्यकता के अनुसार बकरा खिलाया जाता है। इसके लिए कोई निश्चित मानक निर्धारित नहीं है और न ही इसके लिए अलग से कोई राशि आवंटित की जाती है। विधायक ने यह भी प्रश्न किया था कि क्या 17 सितंबर 2022 से बकरा क्रय के लिए प्रति वर्ष 1 करोड़ 30 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
वर्तमान स्थिति और निगरानी व्यवस्था
कूनो नेशनल पार्क में इस समय 32 चीते मौजूद हैं। ये खुले जंगल में विचरण करते हैं और कभी-कभी वनमंडल की सीमा से बाहर जाकर बकरी या मवेशियों का शिकार भी कर लेते हैं।
सरकार ने बताया कि चीता निगरानी एवं ट्रैकिंग टीम प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक चीते की मृत्यु के मामले में किसी कर्मचारी या अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।